मोरवा पुलिस ने 2 वर्षों से लापता नाबालिका को इलाहाबाद से ढूंढ निकाला



वर्ष 2018 में मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी से गायब नाबालिका को पुलिस ने अंततः ढूंढ निकाला। मोरवा निरीक्षक *नागेंद्र प्रताप सिंह* की अगुवाई में गोरबी चौकी प्रभारी *संदीप नामदेव* के अथक प्रयासों से यह कार्रवाई संभव हो सकी है। गौरतलब है कि बीते 22 फरवरी को नवागत *पुलिस अधीक्षक श्री टी के विद्यार्थी* द्वारा सिंगरौली शहर से पूर्व में गुम हुए नाबालिक बालक व बालिका को गंभीरता से लेते हुए उनके तुरंत के दस्तायबी के निर्देश दिए गए थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए उनके निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री प्रदीप शिंदे* के मार्गदर्शन व एसडीओपी मोरवा *श्री नीरज नामदेव* एवं निरीक्षक *नागेंद्र प्रताप सिंह* के द्वारा गोरबी प्रभारी *संदीप नामदेव* के नेतृत्व में गुम इंसान के दस्तायबी हेतु टीम गठित की गई, जिसके तहत वर्ष 2018 में गुम नबालिका को *खीरी इलाहाबाद* से ढूंढ निकाला गया। बीते दिन मजिस्ट्रेट के सामने नाबालिका का बयान कराकर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

*क्या था पूरा मामला*
जानकारी अनुसार *11 नवंबर 2018* को गोरबी निवासी एक फरियादी परिजनों द्वारा चौकी में अपनी 16 वर्षीय पुत्री के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसपर मामले में संज्ञान लेते हुए थाना मोरवा में *363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध* कर विवेचना में लिया गया था। गायब नाबालिका की दस्तायबी हेतु पुलिस टीम ने कई बार प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ *राजधानी दिल्ली, इलाहाबाद व गुजरात* के कई इलाकों में नाबालिगों की तलाश की गई परंतु हर बार उन्हें नाकामी हाथ लगी। इस पर भी  पुलिस ने आस नहीं छोड़ी और लगातार प्रयास का यह नतीजा रहा की अथक प्रयासों के बाद मुखबिर की सूचना पर नाबालिका को  *इलाहाबाद के खीरी* से ढूंढकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। *2 वर्षों बाद नाबालिका पुत्री को देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा* और वह पुलिस की सराहना करते दिखे।

*पुलिस ने कैसे ढूंढना नाबालिका को*
जानकारी अनुसार बीते 2 वर्षों में नाबालिका द्वारा अलग-अलग शहरों से अपने परिवार को संपर्क किया जा रहा था। सायबर सेल की मदद के आधार पर पुलिस विभिन्न जगहों पर नाबालिका को ढूंढ रही थी। पुलिस सूत्रों की माने तो नाबालिका द्वारा दिल्ली के मशहूर *दिल्ली कैटरर* के यहां काम कर रही थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कैटरिंग सर्विस से संपर्क साधा और उनके जानकारी अनुसार इलाहाबाद में हो रही एक शादी समारोह में शरीक होने गई नाबालिका को खीरी इलाहाबाद से ढूंढ निकाला।

*बीते वर्ष में 9 युवतियों को किया दस्तयाब*
बीते 1 वर्ष में बरगवां व मोरवा थाने की कमान संभालते हुए *निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह एवं उपनिरीक्षक संदीप नामदेव* द्वारा 9 गुमशुदा युवतियों को ढूंढ लिया गया। इनमें से 5 नाबालिका ऐसी हैं जो झूठे प्रेम जाल एवं अपहरणकर्ताओं के चंगुल में फंसकर अपनी अस्मत भी गंवा चुकी थी। जानकारी अनुसार इनमें से कई ने तो अपने परिजनों से मिलने की उम्मीद भी छोड़ दी थी परंतु यह सिंगरौली पुलिस की सक्रियता का नतीजा रहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश के इंदौर, जबलपुर के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत अन्य जगहों से ढूंढकर इन्हें अपने परिवार से मिला दिया।

*इस कार्यवाही में इनकी रही भूमिका*
इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक संदीप नामदेव व इनकी टीम के सउनि सुरेश सिंह, प्रआर. अरुण सिंह, आर प्रदीप, विष्णु मआर ज्योति की सराहनीय भूमिका रही है।