राशिफल के साथ जाने कैसा रहेगा आपके लिए यह वर्ष



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी 79005156547* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 03 फरवरी 2020*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - माघ*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - नवमी शाम 09:19 तक तत्पश्चात दशमी*
⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका रात्रि 12:52 तक तत्पश्चात रोहिणी*
⛅ *योग - ब्रह्म 04 फरवरी प्रातः 06:14 तक  तत्पश्चात इन्द्र*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:33 से सुबह 09:55 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:16*
⛅ *सूर्यास्त - 18:27*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - महानंदा नवमी*
🌷 *नौकरी की समस्या या घर में परेशानी* 🌷
👉 *नौकरी की परेशानी हो तो ५ बत्तीवाली दिया मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी की मूर्ति के सामने जलाएं | संकल्प करें कि हमारी ये समस्या है,प्रभु दूर हो जाये| जरुर दूर होगी |*
  👉 *घर में ज्यादा कष्ट और परेशानियाँ हो तो घर में पूजा की जगह प़र रोज ५ बत्ती वाली दिया जलाएं और संकल्प करें कि हमारी ये समस्या दूर हो जाये|*
🙏🏻  🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~*
🌷 *यदि कोई शिशु रात को चौंकता है* 🌷
 *यदि कोई शिशु रात को चौंकता है, उसे नींद नहीं आती, माँ को जगाता है, परेशान रहता है तो उसके सिरहाने के नीचे फिटकरी रख दें। इससे उसे बढ़िया नींद आयेगी।*
  🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~*
🌷 *अथर्व मंत्र विधि* 🌷
🙏🏻 *कोई भी रोग हो, कोई भी परेशानी हो "ॐ अच्युताय नमः, ॐ गोविन्दाय नमः, ॐ अनंताय नमः नामभेशजात" (अच्युताय नमः - जो कभी चुय्त नहीं होते, गोविन्दाय नमः - जिनकी सत्ता से इन्द्रियाँ विचरण करती हैं, अनंताय नमः- जिसकी सत्ता से शक्ति, सामर्थ्य व कृपा का कोई अंत नहीं) इस मंत्र से अभिमंत्रित करके गंगा जल या तुलसी के पत्ते खाएं या दूसरों को दें तो रोगों व नीच विचारों में गिरने से बचता है l इसे बोलते हैं, अथर्व मंत्र विधि ........... ऐसा रोज़ सुमिरन करें l*
🙏🏻
*भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए*

 *सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल एवं दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है। मगर इस दिन कुछ अन्य खास उपाय करने से नौकरी से लेकर शादी में हो रही दिक्कत दूर हो सकती है। तो कौन-से हैं वो उपाय आइए जानते हैं।*

*1.अगर आप अपनी किसी इच्छा की पूर्ति चाहते हैं तो सोमवार के दिन दूध में शहद मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ये प्रक्रिया लगातार पांच सोमवार करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी हो जाएगी।*

*2.शिव जी को प्रसन्न करने एवं तरक्की पाने के लिए पंचामृत चढ़ाएं। बाद में खुद भी ये प्रसाद ग्रहण करें। इससे आपका काम बन जाएगा।*

*3.अगर आपकी शादी नहीं हो रही है तो आज के दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित दूध चढ़ाएं। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी।*

*4.जो लोग धन प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें आज के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए। इस दौरान शिव जी का ध्यान करना चाहिए। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी।*

*5.सफलता पाने के लिए सोमवार के दिन शिव जी को चंदन के साथ भस्म और भांग चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे। ध्यान रहे कि महिलाएं शिव जी को भस्म न चढ़ाएं। इससे दोष लगता है।*

*6.जो लोग मनपसंद नौकरी पाना चाहते हैं व बिजनेस में सफलता पाना चाहते हैं उन्हें आज के लिए 21 बेलपत्रों पर ओम नम: शिवाय मंत्र लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाने चाहिए।*

*7.अगर आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो इससे छुटकारा पाने के लिए गरीबों को अन्न दान करें। खासतौर पर चावल, चंदन, दूध आदि सफेद चीजों का दान शुभ माना जाएगा।*

*8.जो लोग जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं उन्हें सोमवार के दिन बैल यानि शिव जी के प्रिय वाहन नंदी को हरी घास खिलानी चाहिए। ऐसा करने पर आप भोलेनाथ के कृपा पात्र बनेंगे।*

*9.अगर आपको या आपके परिवार में कोई सदस्य बीमार है तो इसे ठीक करने के लिए रोगी को शिवलिंग पर चढ़ा हुआ जल पिलाएं।*

*मेष राशि*

*भाग्य की अपेक्षा कर्म को प्रधानता दीजिए अच्छा रहेगा। सामाजिक* *राजनीतिक व्यावसायिक स्थिति ठीक रहेगी, नए प्रयोग से बचें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। धर्म में रुचि रहेगी,श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।*
*शुभ रंग - लाल श्वेत। शुभ अंक 5, अशुभ  2*

 *वृषभ*

*दैनिक दिनचर्या में उत्पन्न कई प्रकार के व्यवधान के कारण मन खिन्न रहेगा। वर्तमान में चल रहे कार्यों में भी रुकावट पैदा होगी। मन की चंचलता पर नियंत्रण आवश्यक है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी, शिवमंदिर में या घर में श्री पार्थिवेश्वर पूजन करें। सकारात्मक लाभ होगा।* *शुभ रंग - हरा। शुभ अंक 4, अशुभ 5*

*मिथुन राशि*

*परिश्रम अधिक करना होगा मन के अनुरूप* *सम्मान या लाभ नहीं होगा इस कारण तनाव रहेगा। संतान को सफलता प्राप्त होगी, विवाह निश्चित होगा। आमदनी कम होगी परंतु सहयोगियों से आवश्यकता पूरी होगी। व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।* *श्री गजानन भगवान की पूजा हर विपत्ति से बचाएगी।*

 *शुभ रंग - हरा काला। शुभ अंक 6, अशुभ 4*

*कर्क राशि*

*प्रतिभा में वृद्धि होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा* *लेकिन कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना पूरी इच्छा शक्ति से करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी। शासन पक्ष से न्यायिक विवाद संभव।*
*शुभ रंग - लाल श्वेत।* *शुभ अंक 5, अशुभ 6*

 *सिंह*

*आपकी इच्छा शक्ति आपकी सबसे बड़ी शक्ति है, धैर्य का परिचय दीजिए लंबित कार्य पूरे होंगे* *आर्थिक उन्नति होगी परंतु जीवनसाथी से विवाद सामाजिक प्रतिष्ठा खराब कर सकता है इससे बचने के लिए प्रयास करना* चाहिए।* *श्री आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा।*
 *शुभ रंग - लाल श्वेत पीला। शुभ अंक 4, अशुभ 7*

 *कन्या*

*जीवन में सुख समृद्धि का संचार होगा, नवीन दिशा मिलेगी थोड़े से* *सकारात्मक प्रयास का अच्छा परिणाम मिलेगा, पत्नी पक्ष से ख्याति प्राप्त* *होगी, नए सदस्य का* *आगमन होगा ।श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करवाएं ।*
*शुभ रंग हरा* *शुभ अंक 3, अशुभ 4*

*तुला*

*मान सम्मान में कमी रहेगी, मन को नियंत्रित करने का प्रयास करें, मनोवैज्ञानिक समस्याओं के लिए* *श्रीमद्भगवत गीता का पाठ करें या सुनें। दैनिक* *घटनाओं को लेकर अधिक विचार चिंता न करें, अपने लोगों पर विश्वास रखें। गौ सेवा करें लाभ होगा।* *शुभ रंग - हरा काला क्रीम। शुभ अंक 4, अशुभ 5*

*वृश्चिक*

*जीवन में सुख समृद्धि का संचार होगा, धनागम सुख प्रदान करेगा, उत्साह में वृद्धि, स्वर्ण या आभूषण हानि संभव है ध्यान रखें।* *संकटमोचन श्री हनुमानजी का दर्शन करें लाभ होगा।* *लाल रंग के पुष्प*
*देवी माता* *को*अर्पित करें लाभदायक होगा।*
 *शुभ रंग - लाल श्वेत। शुभ अंक 9, अशुभ 6*

 *धनु*

*मन में चिंता और निराशा का भाव रहेगा।* *मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे विशेषकर आर्थिक मामलों में। भाग्योदय में विलंब हो रहा है, कर्म को प्रधानता दीजिए सार्थक परिणाम रहेंगे। माता का स्नेह प्राप्त होगा।*
*शुभ रंग - लाल श्वेत पीला। शुभ अंक 5, अशुभ 7*

*मकर*

*जीवन मध्यम गति से आगे बढेगा, धीरे धीरे लाभ होगा, स्वप्न जगत से बाहर आकर परिश्रम करना लाभदायक होगा। माता का पूर्ण ध्यान रखें, शिव-शक्ति की उपासना लाभदायक रहेगी, पत्नी का भाग्य प्रबल रहेगा, व्यसन से दूर रहें। शुभ रंग* - *हरा काला क्रीम। शुभ अंक 7, अशुभ 4*

*कुंभ*

*नवीन कार्य योजना में विलंब हो सकता है, मन के अनुरूप लाभ नहीं मिलेगा, व्यक्तिगत संबंधों में खटास उत्पन्न होगी, उम्मीद में निराशा हाथ लगेगी।* *हनुमद् गायत्री का जप करें उपासना लाभदायक रहेगी।*
*शुभ रंग - हरा काला। शुभ अंक 2, अशुभ 1,*

*मीन*
*दिन शुभ है। अच्छे विचारों का लाभ सभी को मिलेगा, लोग आपकी कार्य* *कुशलता और योग्यता की प्रशंसा करेंगे। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें तो अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा वाहन सुख मिलेगा, धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। श्री गुरु गायत्री का पाठ करें लाभ होगा ।शुभ रंग - लाल श्वेत पीला।*

*जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं*

*अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं।* *अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक* *सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।*

*शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30*

*शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9*

*शुभ वर्ष : 2021, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052*

*ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु*

*शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी*

*कैसा रहेगा यह वर्ष*
*वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है।* *नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है*
🍀🌹🍀🌹🌷🌷🌹🌹🍀🌹🙏🙏