आम आदमी पार्टी पानीपत का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न



पूर्व करनाल लोकसभा प्रत्याशी कृष्ण कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए आम आदमी पार्टी पानीपत जिले का कार्यकर्ता सम्मेलन धमाकेदार रहा। अग्रवाल  ने सभी कार्यकर्ताओं,समर्थकों व पदाधिकारियों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद कहा। कार्यकर्ता सम्मेलन के संयोजक आप नेता अनिल पाण्डेय ने सभी कर्मठ साथियों को सलाम नमस्ते कहा और कहा कि आप सबके अथक परिश्रम और कुशल नेतृत्व ने पानीपत के कार्यकर्ता सम्मेलन को बहुत बहुत सफल बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले श्री कृष्ण अग्रवाल जी के सक्रिय भूमिका से  सभी लोग प्रभावित हुये। मुख्य अतिथि - डॉ सुशील गुप्ता जी के सम्बोधन से कार्यकर्ताओं में बहुत जोश है और सभी नये व पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अद्भुत कार्यों को जन जन तक पहुँचाने के लिए सपथ लिया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बहुत सारे प्रसिद्ध समाजसेवी, राजनैतिक,व्यापारी संगठन के लोगों व पूर्व रिटायर्ड अफसरों ने पार्टी की सदस्यता मंच पर प्रदेश सहप्रभारी डॉ सुशील गुप्ता के हाथों से टोपी पहने कर ग्रहण किया व सभी ने गुप्त जी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं पानीपत की बेटी शिवानी को कला के क्षेत्र में प्रसिद्धि पर व हिमांशी,तन्नू को ताईकमाण्डो खेल में प्रसिद्धि पर डॉ सुशील गुप्ता जी ने सम्मानित किया। इस मौके पर पार्टी के सभी कर्मठ साथियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

अनिल पाण्डेय