जाने होलिका दहन का सुभ मुहूर्त



*होली - 2020:*


होलाष्टक:- होलाष्टक 3  मार्च से 9  मार्च, 2020 तक जिसमे सभी शुभ कार्य वर्जित माने गए है।

फाल्गुन माह की पूर्णिमा (9  मार्च) को होलिका दहन किया जाएगा और इसके अगले दिन 10  मार्च को धुलेण्डी (होली) का पर्व मनाया जाता है . 
शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के आठ दिन पूर्व होलाष्टक लग जाता है.
इसके अनुसार होलाष्टक लगने से होली तक कोई भी शुभ संस्कार संपन्न नहीं किए जाते.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी कार्य यदि शुभ मुहूर्त में किया जाता है तो वह उत्तम फल प्रदान करने वाला होता है

*होलिका दहन*

होली से एक दिन पहले फाल्गुन पूर्णिमा 9  मार्च को होलिका दहन किया जाएगा. 

होलिका दहन भद्रा रहित काल में किया जाता है. 
सायं काल में होलिका दहन किया जायेगा
इस वर्ष भद्रा रहित होलिका दहन होगा। 

*होलिका दहन मुहूर्त*

18:26:20 से 20:52:17 तकअवधि :2 घंटे 25 मिनट

होलिका दहन का मुहूर्त किसी त्यौहार के मुहूर्त से ज्यादा महवपूर्ण और आवश्यक है। 
यदि किसी अन्य त्यौहार की पूजा उपयुक्त समय पर न की जाये तो मात्र पूजा के लाभ से वञ्चित होना पड़ेगा परन्तु होलिका दहन की पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाये तो यह दुर्भाग्य और पीड़ा देती है।

होलिका दहन (जिसे छोटी होली भी कहते हैं)
के अगले दिन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ रंग खेलने का विधान है 
और...
अबीर-गुलाल आदि एक-दूसरे को लगाकर व गले मिलकर इस पर्व को मनाया जाता है।