11 अप्रैल 2020 दैनिक राशिफल हिंदू पंचांग के साथ



आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी 7905156547_* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 11 अप्रैल 2020*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - वैशाख  (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - चतुर्थी रात्रि 07:01 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र - अनुराधा रात्रि 08:12 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
⛅ *योग - व्यतिपात रात्रि 11:21 तक तत्पश्चातम वरीयान्*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:21 से सुबह 10:54 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:24*
⛅ *सूर्यास्त - 18:55*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -*
 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वैशाख मास* 🌷
🙏🏻 *वैशाख हिन्दू धर्म का द्वितीय महीना है। विशाखा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम वैशाख पड़ा | इस वर्ष 09 अप्रैल 2020 (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) से वैशाख का आरम्भ हो गया है। वैशाख मास पुण्यकारी, श्रीविष्णु को अत्यंत प्रिय मास है |*
🙏🏻 *वैशाख मास का एक नाम माधव मास भी है | इस मास के देवता “मधुसूदन" हैं | मधु दैत्य का वध होने के कारण उन्हें मधुसूदन कहते हैं। विष्णुसहस्त्रनाम “दुःस्वप्ने स्मर गोविन्दं संकटे मधुसूदनम्” के अनुसार किसी भी प्रकार के संकट में श्रीविष्णु के नाम मधुसूदन का स्मरण करना चाहिए |*
🙏🏻 *स्कन्दपुराणम्, वैष्णवखण्ड के अनुसार*
*न माधवसमो मासो न कृतेन युगं समम्। न च वेदसमं शास्त्रं न तीर्थं गंगया समम्।।*
👉🏻 *वैशाख के समान कोई मास नहीं है, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं है।*
🙏🏻 *पद्मपुराण, पातालखण्ड के अनुसार*
*यथोमा सर्वनारीणां तपतां भास्करो यथा ।आरोग्यलाभो लाभानां द्विपदां ब्राह्मणो यथा।। परोपकारः पुण्यानां विद्यानां निगमो यथा।मंत्राणां प्रणवो यद्वद्ध्यानानामात्मचिंतनम् ।।सत्यं स्वधर्मवर्तित्वं तपसां च यथा वरम्।शौचानामर्थशौचं च दानानामभयं यथा ।।गुणानां च यथा लोभक्षयो मुख्यो गुणः स्मृतः।मासानां प्रवरो मासस्तथासौ माधवो मतः ।।*
👉🏻 *जैसे सम्पूर्ण स्त्रियों में पार्वती, तपने वालों में सूर्य, लाभों में आरोग्यलाभ, मनुष्यों में ब्राह्मण, पुण्यों में परोपकार, विद्याओं में वेद, मन्त्रों में प्रणव, ध्यानों में आत्मचिंतन, तपस्याओं में सत्य और स्वधर्म-पालन, शुद्धियों में आत्मशुद्धि, दानों में अभयदान तथा गुणों में लोभ का त्याग ही सबसे प्रधान माना गया है, उसी प्रकार सब मासों में वैशाख मास अत्यंत श्रेष्ठ है |*
🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “निस्तरेदेकभक्तेन वैशाखं यो जितेन्द्रियः। नरो वा यदि वा नरी ज्ञातीनां श्रेष्ठतां व्रजेत्।।” जो स्त्री अथवा पुरूष इन्द्रिय संयम पूर्वक एक समय भोजन करके वैशाख मास को पार करता है, वह सहजातीय बन्धु-बान्धवों में श्रेष्ठता को प्राप्त होता है।।*
🙏🏻 *पद्मपुराण, पातालखण्ड के अनुसार*
*दत्तं जप्तं हुतं स्नातं यद्भक्त्या मासि माधवे।तदक्षयं भवेद्भूप पुण्यं कोटिशताधिकम् ।।*
👉🏻 *माधवमास में जो भक्तिपूर्वक  दान,जप, हवन और स्नान आदि शुभकर्म किये जाते हैं, उनका पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है |*
*प्रातःस्नानं च वैशाखे यज्ञदानमुपोषणम्।हविष्यं ब्रह्मचर्यं च महापातकनाशनम् ।।*
👉🏻 *वैशाख मास में सवेरे का स्नान, यज्ञ, दान, उपवास, हविष्य-भक्षण तथा ब्रह्मचर्य का पालन - ये महान पातकों का नाश करने वाले हैं |*
🙏🏻 *स्कन्दपुराण में यह बताया है की वैशाख मास में क्या क्या त्याज्य है।*
*तैलाभ्यङ्गं दिवास्वापं तथा वै कांस्य भोजनम् ।। खट्वा निद्रां गृहे स्नानं निषिद्धस्य च भक्षणम् ।।*
👉🏻 *वैशाख में तेल लगाना, दिन में सोना, कांस्यपात्र में भोजन करना, खाट पर सोना, घर में नहाना, निषिद्ध पदार्थ खाना दोबारा भोजन करना तथा रात में खाना - इन आठ बातों का त्याग करना चाहिए।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार वैशाख में भूमि का दान करना चाहिए | ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार वैशाख मास में ब्राह्मण को सत्तू दान करने वाला पुरुष सत्तू कण के बराबर वर्षों तक विष्णु मन्दिर में प्रतिष्ठित होता है।*
👉🏻 *वैशाख मास में गृह प्रवेश करने से धन, वैभव, संतान एवं आरोग्य की प्राप्ति होती हैं ।*
👉🏻 *देव प्रतिष्ठा के लिये वैशाख मास शुभ है। वृक्षारोपण के लिए वैशाख मास विशेष शुभ है |*
🙏🏻 *स्कन्द पुराण में वर्णित वैशाख मास के माहात्म्य के कुछ अंश*
➡ *वैशाख मास भगवान विष्णु को अत्यन्त प्रिय है ।*
➡ *वैशाख मास माता की भाँति सब जीवों को सदा अभीष्ट वस्तु प्रदान करने वाला है ।*
➡ *जो वैशाख मास में सूर्योदय से पूर्व स्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरन्तर प्रीति करते हैं।*
➡ *सभी दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसी को मनुष्य वैशाख मास में केवल जलदान करके प्राप्त कर लेता है।*
➡ *जो मनुष्य वैशाख मास में सड़क पर यात्रियों के लिए प्याऊ लगाता है, वह विष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है। प्याऊ देवताओं, पितरों तथा ऋषियों को अत्यन्त प्रीति देने वाला है। जिसने वैशाख मास में प्याऊ लगाकर थके-मांदे मनुष्यों को संतुष्ट किया है, उसने ब्रह्मा, विष्णु और शिव आदि देवताओं को संतुष्ट कर लिया।*
➡ *वैशाख मास में जल की इच्छा रखने वाले को जल, छाया चाहने वाले को छाता और पंखे की इच्छा रखने वाले को पंखा देना चाहिए।*
➡  *विष्णुप्रिय वैशाख में पादुका दान करता है, वह यमदूतों का तिरस्कार करके विष्णुलोक में।*
➡ *जो मार्ग में अनाथों के ठहरने के लिए विश्रामशाला बनवाता है, उसके पुण्य फल का वर्णन नहीं किया जा सकता।*
➡ *अन्नदान मनुष्यों को तत्काल तृप्त करने वाला है।इसलिए इससे बढ़कर कोई दूसरा दान ही नहीं है।*
🙏🏻 *स्कन्दपुराण में कहा गया है “योऽर्चयेत्तुलसीपत्रैर्वैशाखे मधुसूदनम् ।। नृपो भूत्वा सार्वभौमः कोटिजन्मसु भोगवान् ।। पश्चात्कोटिकुलैर्युक्तो विष्णोः सायुज्यमाप्नुयात्” जो वैशाख मास में तुलसीदल से भगवान विष्णु की पूजा करता है, वह विष्णु की सामुज्य मुक्ति को पाता है।*
                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~*
 🌞
🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻

*पंचक*

*17अप्रैल 2020 दोपहर 12.20 से*
*22अप्रैल 2020 दोपहर 1.17 तक*

*एकादशी*
*18अप्रैल 2020*
*प्रदोष*
*20अप्रैल 2020*

*अमावस्या*
*22अप्रैल 2020*

*पूर्णमासी*
*8अप्रैल 2020*

*मेष - पॉजिटिव - संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं और संतान का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। यदि आप संतान प्राप्ति की कामना करते हैं तो वह भी आपके लिए खुशखबरी भरा हो सकता है। घर का विकास होने के साथ-साथ बाहर के कामकाज के क्षेत्रों में भी एक दूसरे का सहयोग प्राप्त हो सकेगा और आप अच्छी उन्नति कर सकेंगे।*

*नेगेटिव - आप सिर्फ अपने आप पर भरोसा करने वाले होते हैं परंतु किसी अन्य पर भरोसा करने से आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। इसलिए आपको अपने साथ-साथ अपने सहकर्मियों के ऊपर भी भरोसा करना चाहिए तथा आपको अपने घर परिवार के ऊपर भी भरोसा करना चाहिए।*

*लव - एक बात को याद रखें, सच का साथ पकड़े, झूठ बोल कर कोई काम ना करें। पंचम भाव में बृहस्पति की स्थिति आपके प्यार में सच्चाई को महत्व देगी और इसकी वजह से आप अपने प्रियतम के और नज़दीक आएँगे।*

*व्यवसाय - आपके घर या ऑफिस को नवीनीकरण या विस्तार की ज़रूरत हो सकती है या आप इस समय अपने कार्यस्थल या ऑफिस को दूसरी जगह शिफ्ट भी कर सकते हैं।*

*स्वास्थ्य - जोड़ों का दर्द की समस्याएं सामने आ सकती हैं।*

*वृष - पॉजिटिव - घर परिवार में बेहतर संवाद के लिए जाने जाते हैं तथा मध्यस्थता के कार्यों के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। इसलिए आपका प्रभाव घर परिवार में अच्छा होता है और घर परिवार के लोग आपको सम्मान की दृष्टि से देखेंगे। इसलिए आपकी पहल घर परिवार में बेहतर दिशा दे सकती है।*

*नेगेटिव - जिससे जैसा जरूरत हो उसके अनुसार भरोसा करना चाहिए।*

*लव - आपके प्रेम जीवन को खींचने का काम करेगा और मंगल की पंचम भाव पर दृष्टि पड़ने के कारण दोनों के बीच किसी बात को लेकर गरमा-गरम बहस भी हो सकती है।*

*व्यवसाय - आप हर उस परिस्थिति में काम करना चाहते हैं जो आपको शारीरिक, तकनीकी रूप से और मौजूदा माहौल में संतुष्ट रखें। उत्पादन और दक्षता को बढ़ाने के लिए आप घर या ऑफिस के लिए उपकरणों में भी निवेश कर सकते हैं।*

*स्वास्थ्य - परिवार को किसी तनाव या स्वास्थ्य हानि का सामना करने पड़ सकता है और आपके समर्थक की ज़रूरत होगी।*

*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2*

*मिथुन - पॉजिटिव - राजनीतिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप राजनीतिज्ञ हैं तो इस माह में राजनीतिक पकड़ मजबूत हो सकती है। जनता का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। जन सपोर्ट के साथ-साथ पार्टी से भी सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन सकती हैं।*

*नेगेटिव - जीवन साथी *की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। ख़राब हालात से दूर रहना ही बेहतर है।*
*लव - बहस एक खूबसूरत मोड़ पर आकर समाप्त होगी जहां आपका प्रेम जीवन परवान चढ़ेगा।*
*व्यवसाय - अपने घर या ऑफिस में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आपको नवीनीकरण की आवश्यकता है। अपने आस पड़ोस को बदलने से आपका जीवन को जीने का नजरिया भी बदल सकता है।*
*स्वास्थ्य - घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में इज़ाफ़ा कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएँ।*

*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7*

*कर्क -पॉजिटिव - यदि आप किसी सामाजिक कार्य को कर रहे हैं और उसमें अच्छी सफलता चाहते हैं तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। सामाजिक मान सम्मान प्राप्ति का योग बन रहा है तथा धन अचल संपत्ति प्राप्ति के दृष्टि से स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है।*

*नेगेटिव - दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण रहने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ विरोध झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त नही होने में समस्या उत्पन्न हो सकती है। एक दूसरे से कहासुनी और विवाद भी उत्पन्न हो सकता है।*

*लव - यह समझ लीजिए कि इस समय आपका प्रेम जीवन एक आग का दरिया ही है जो आपको पार करना है क्योंकि पंचम भाव में शनि और केतु की जो स्थिति बन रही है वह किसी भी रिश्ते को तोड़ने का दम रखती है।*

*व्यवसाय - दौड़-भाग भरा दिन आपको तुनकमिज़ाज बना सकता है। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें।*

*स्वास्थ्य - अपने चेहरे, फिगर, स्वास्थ्य और मेकओवर के बारे में आप सोच सकते हैं।*

*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9*

*सिंह - पॉजिटिव - राजनीतिक लाभ के दृष्टि से अच्छा समय है। संतान पक्ष को लेकर भी स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में पद पोजीशन प्राप्ति का योग अच्छा है। आपके इष्ट मित्रों के सहयोग से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।*

*नेगेटिव - अनावश्यक किसी न किसी तरह के विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। घरेलू कार्यों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बाहर के कामकाज पर बुरा असर पड़ सकता है। आपको अपने जीवनसाथी से मधुर संबंध बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर हो सकता है।*

*लव - यदि प्रेम जीवन की बात की जाए तो इस समय आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत सोच समझ कर ही अपने प्रेम जीवन को संभालना चाहिए।*

*व्यवसाय - यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भवन वाहन इत्यादि की सुख सुविधा अच्छी प्राप्त हो सकती है।*

*स्वास्थ्य - मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे।*

*भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 2*

*कन्या - पॉजिटिव - पारिवारिक स्थितियां सामान्यतः ठीक रहने की संभावना बन रहे हैं। संतान पक्ष को लेकर संतुष्टि रहेगी। संतान के क्रियाकलापों से मन प्रसन्नचित हो सकता है और कामकाज के क्षेत्रों में भी संतान का सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन रही है।*

*नेगेटिव - वाद-विवाद किसी भी तरह के हो सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी से संबंधित या धन से संबंधित या अन्य तरह की कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। घर परिवार में आपसी तालमेल का अभाव होने के कारण एक दूसरे से कहासुनी हो सकती है। जिसके कारण घर का संतुलन बिगड़ सकता है।*

*लव - अपने प्रियतम को नाराज़ किसी भी कीमत पर ना होने दें और यदि ऐसा हो चुका है तो जल्दी से उन्हें मना ले और इसके लिए उन्हें अच्छी बातो से बहलाये।*

*व्यवसाय - अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है।*

*स्वास्थ्य - माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी तनावपूर्ण या चिंताजनक स्थिति हो सकती है।*

*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6*

*तुला - पॉजिटिव -माता-पिता का सहयोग तथा माता-पिता से संबंध अच्छे हो सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना बन रही हैं। संतान की प्राप्ति संतान का सहयोग संतान की पढ़ाई लिखाई इत्यादि से संबंधित संतुष्टि हो सकती है। पारिवारिक स्थितियां बेहतर बनाने का प्रयास सफल हो सकता है।*

*नेगेटिव - आप आपसी सामंजस्य बनाए रखने का भरपूर कोशिश करें। जिससे कि आपके घर परिवार का संतुलन बना रहे और आप अपने कामकाज के क्षेत्र में भी घर परिवार के सहयोग से अच्छी सफलता प्राप्त कर सकें।*

*लव - आपकी हालत ऐसी होगी कि आप दिल से तो उन्हें बहुत चाहेंगे लेकिन ज़ुबान से कुछ और निकलेगा जिसकी वजह से आपकी लव लाइफ में कड़वापन बढ़ सकता है।*

*व्यवसाय - आप एक प्रेरणादायक वातावरण में काम करना चाहते हैं जो आपको हर क्षेत्र में संतुष्टि प्रदान करेगा। शारीरिक और तकनीकी संतुष्टि आपके लिए कार्यस्थल का महत्वपूर्ण भाग हैं।*

*स्वास्थ्य - खाते-पीते वक़्त सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है।*

*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 5*
*वृश्चिक - पॉजिटिव - माता-पिता का सहयोग तथा माता पिता से संबंध अच्छे हो सकते हैं। यदि आप राजनीतिज्ञ हैं तो राजनीतिक लाभ प्राप्त अच्छे हो सकते हैं। यदि आप किसी तरह की खेती-बाड़ी करते हैं या अन्य फार्म इत्यादि चलाते हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।*

*नेगेटिव - संतान पक्ष को लेकर स्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती हैं। शत्रु पक्ष आपका तनाव उत्पन्न कर सकता है। इसलिए शत्रुओं से सावधान रहना आपके लिए आवश्यक है। यदि आप दांपत्य जीवन से सुख सुविधा चाहते हैं तो वह आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है।*

*लव - जो कुछ भी बोलें सोच-समझकर बोलें और अपने प्रियतम को परेशान होने अथवा गुस्सा होने का कोई भी मौका ना दें।*
*व्यवसाय - भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। क्योंकि सूर्य मीन राशि में संचार कर रहा है जो भाग्य उन्नति के दृष्टि से अच्छा रहेगा। करियर के दृष्टि से स्थितियां काफी अच्छी हो सकती हैं।*

*स्वास्थ्य - अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें।*

*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8*

*धनु - पॉजिटिव - समय के अनुसार किसी भी कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन सकती है। घर परिवार से संबंध अच्छे हो सकते हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं और शिक्षा से संबंधित सफलता प्राप्ति के लिए कोई तैयारी कर रहे हैं तो आपको उसमें कामयाबी मिल सकती है।*

*नेगेटिव - अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है - इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा।*

*लव - प्रेमी युगल के लिए यह समय मीठी यादों से भरा रहने वाला है। आपके बीच आपसी संवाद मजबूत होगा और एक दूसरे से प्यार भरी मीठी मीठी बातें करेंगे।*

*व्यवसाय - कामकाज से संबंधित धन लाभ प्राप्ति के योग अच्छे बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना पाई जाती है। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यवसायिक दृष्टि से स्थितियां काफी अच्छी रहने वाली हैं।*

*स्वास्थ्य - स्वास्थ्य और आहार में बदलाव ला सकते हैं।*

*भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: 9*

*मकर - पॉजिटिव - आर्थिक स्थितियां सामान्यत: शुभ रहने की संभावना है। क्योंकि शुक्र बुध के साथ कुंभ राशि में संचार कर रहा है जो आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद हो सकता है। आपका दांपत्य जीवन बेहतर हो सकता है। संतान पक्ष तथा प्रेम संबंध को लेकर काफी अच्छा रहने की संभावना है।*

*नेगेटिव - आज के दिन में किसी भी तरह के शुभ कार्य करना वर्जित रहेगा तथा किसी भी तरह के महत्वपूर्ण बैठक इत्यादि भी न करें। यदि आप किसी कामकाज से संबंधित बाहर की यात्रा इत्यादि का उद्देश्य रखते हैं तो वह पूरा नही हो सकता है।*

*लव - दोनों के बीच की दूरियाँ कम होंगी और एक दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। इसी वजह से आपका प्रेम जीवन खिल उठेगा।*

*व्यवसाय - अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपका प्रयास आपको अच्छी कामयाबी दिला सकती है। यदि आप किसी तरह के कार्य व्यवसाय में लगे हैं तो आपको अचानक आर्थिक लाभ प्राप्त होने का मौका मिल सकता है।*

*स्वास्थ्य - पेशेवर और व्यक्तिगत बदलाव आपके लिए स्वास्थ्य और आहार सम्बन्धी समस्याएं ला सकती हैं।*

*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5*

*कुंभ - पॉजिटिव - घर परिवार में खुशियों का अंबार हो सकता है। घर परिवार वालों के साथ आपसी तालमेल बेहतर होने से आपके घर परिवार के साथ साथ बाहर के कामकाज के क्षेत्रों में भी सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन रही है।*

*नेगेटिव - मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। एक स्वार्थी इंसान से बचने की पूरी कोशिश करें, क्योंकि वह आपको तनाव दे सकता है। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें।*

*लव - प्रेम में डूबे लोगों के लिए यह समय एक मौका लेकर आया है अपने प्रियतम से अपने मन की बात कहने का। यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल है।*

*व्यवसाय - आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावना बन रहे हैं। क्योंकि मंगल संचार कर रहा है जो आर्थिक रुप से अच्छा लाभ प्राप्त होने का संकेत मिल रहा है।*

*स्वास्थ्य - शारीरिक, भावनात्मक रूप से शांति से गुजारना चाहते हैं।*

*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4*

*मीन - पॉजिटिव - परिवार के साथ मधुर संबंध होने की संभावना बन रही है। भाई बहन पिता पुत्र सबके साथ आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकता है। यदि आप अपने कामकाज को लेकर किसी तरह का घर परिवार से सहयोग चाहते हैं तो वह आपको प्राप्त हो सकता है।*

*नेगेटिव - अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर ग़ुस्से पर, क़ाबू रखें। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ।*

*लव - यदि आप पहले से ही किसी प्रेम संबंध में हैं तो इस दौरान अपने प्रियतम से अपने मन की कोई बात ना छुपाए और अपना दिल उनके सामने खोल कर रख दें।*

*व्यवसाय - अपने *कामकाज के साथ-साथ धन-धान्य के क्षेत्रों में वृद्धि हो सकती है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है। धन प्राप्ति के लिए किया गया हर संभव प्रयास सफल हो सकता है।*

*स्वास्थ्य - आप अपनी सीमाओं को लेकर जागरूक होंगे -- चाहे वो शारीरिक, भावनात्मक या वित्तीय हो।*

*भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 7*

*जिनका आज जन्म दिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं*

*दिनांक 11  को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं।*

*दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।*
*शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29* 

*शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92*

*शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036*

*ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव*

*शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे*

*कैसा रहेगा यह वर्ष*
*लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।*

*स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी*