3 अप्रैल 2020 का दैनिक राशिफल पण्डित विश्णु जोशी के साथ



आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी 7905156547* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 03 अप्रैल 2020*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - चैत्र*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - दशमी रात्रि 12:48 तक तत्पश्चात एकादशी*
⛅ *नक्षत्र - पुष्प शाम 06:41 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
⛅ *योग - सुकर्मा दोपहर 01:11 तक तत्पश्चातम धृति*
⛅ *राहुकाल - सुबह 10:48 से दोपहर 12:30 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:31*
⛅ *सूर्यास्त - 18:52*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - धर्मराज दशमी*
 💥 *विशेष -
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡ *03 अप्रैल 2020 शुक्रवार रात्रि 12:49 से 04 अप्रैल शनिवार को रात्रि 10:30 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष - 04 अप्रैल शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*
🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
🙏🏻 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगड़े होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के जो दिन चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...*

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏
*पंचक*
*17अप्रैल 2020 दोपहर 12.20 से*
*22अप्रैल 2020 दोपहर 1.17 तक*

*एकादशी*
*4अप्रैल 2020*
*18अप्रैल 2020*

*प्रदोष*
*5अप्रैल 2020*
*20अप्रैल 2020*

*अमावस्या*
*22अप्रैल 2020*

*पूर्णमासी*
*8अप्रैल 2020*


*मेष - पॉजिटिव - घर में परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। आज दूसरों का भला करने की कोशिश करें। बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर घर के प्रश्नों की चर्चा होगी। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा।*
*नेगेटिव - परिवार में झगड़े न हों इसका विशेष ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर रखें। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी तथा खर्च भी हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में छोटी-मोटी नोंक-झोंक हो सकती है। संभलकर अपनी बात अपने जीवनसाथी के सामने रखें।*
*लव - समय रहते आपको ज़रूरत होगी आप प्रेमीजन के बिच विवाद को सुलझाने की अन्यथा ये विवाद आपके रिश्ते को भी तोड़ सकता है। वहीं वैवाहिक जातकों की बात करें तो उनके जीवन में भी ये समय अनुकूल फल लेकर आने वाला है।*
*व्यवसाय - आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है। लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि आज आप पर है।*
*स्वास्थ्य - विपरीत परिस्थितियों को बुद्धिमता से झेलने का विश्वास अपने अन्दर पैदा करेंगे तो आप स्वस्थ बने रहेंगे।*

*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: छ*

*वृषभ - पॉजिटिव - आप विपरीत परिस्थितियों से उबर के पारिवारिक सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगें। आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा।*
*नेगेटिव - आप कम मेहनत के ही अच्छी सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। लेकिन आपको इस सप्ताह किसी को न तो कोई उधार देना है और न ही किसी से उधार लेना है, अन्यथा आपका पैसा फँस सकता है, जो आपके लिए आगे चलकर हानिकारक सिद्ध होगा।*
*लव - प्रेम में पड़े जातकों के लिए ये समय कई प्रकार से अच्छा रहेगा। इस समय आप अपने प्रियतम के साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। इस दौरान आप दोनों एक दूसरे के साथ खुलकर बाते करते दिखाई देंगे।*
*व्यवसाय - आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक रहने की जरूरत है। आज व्यावसायिक कार्यों में सहकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा।*
*स्वास्थ्य - आपको अपनी दिनचर्या में संयम बरतने की सलाह मैं आपको देना चाहूंगा। किसी छोटी परेसानी को लेकर बड़ी चिंता करने से भी आपको बचना होगा अन्यथा यह चिंता आपको थका सकती है।*

*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: एक*

*मिथुन - पॉजिटिव - आपको परिवार का सुख मिलेगा और इस दौरान आप अपने परिजनों संग किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार भी करेंगे। इस यात्रा पर यूँ तो आपका धन खर्च होगा लेकिन आमदनी सही होने से आपको ये खर्च ज्यादा नहीं खलेगा। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।*
*नेगेटिव - स्थितियों में उठा-पटक महसूस हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव के साथ-साथ धन हानि के भी योग बनेंगे। पैसों से जुड़ी कुछ परेशानी होगी लेकिन बाद में धीरे-धीरे आप उसे अपनी काबिलियत से काफी हद तक कम कर ही देंगे। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी।*
*लव - यदि आप अपने प्रेमीजन के साथ मिलकर किसी कार्य को करने का प्रयास करते हैं तो वह भी सफल होने की संभावना पाई जाती है। यदि आप अपने प्रेमीजन को बहुत प्यार करते हैं और वह भी आपसे प्यार करते हैं। आपको समय के अनुसार प्रपोज करना चाहिए।*
*व्यवसाय - आज कार्य सफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण आपके लिए दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी।*
*स्वास्थ्य - लगभग पूरा दिन आपके लिए शुभ रहेगा।*

*भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: आठ*

*कर्क - पॉजिटिव - इस दौरान आपके सामने आने वाली हर चुनौती आपको छोटी नज़र आएगी और आपके इसी रवैये को देखकर आपके अधिकार आपसे खुश भी रहेंगे। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। जरूरतमंद को खाना खिलायें, रिश्तों में मिठास आयेगी।*
*नेगेटिव - आपका शत्रु पक्ष भी आपसे ईर्ष्या का भाव महसूस करेगा और इस कारण आपको नीचे दिखने के लिए हर संभव प्रयास भी करता नज़र आएगा। इसलिए आपको अपने शत्रुओं की किसी भी चाल को नज़रअंदाज़ न करने की सलाह दी जाती है।*
*लव - आपको प्रेमी को समझने का भरपूर मौका मिलेगा जिसका लाभ उठाना आपके लिए ज़रूरी होगा। वहीं अगर शादीशुदा जातकों की बात करें तो आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी आएगी क्योंकि जीवनसाथी का स्वास्थ्य इस समय खराब हो सकता है।*
*व्यवसाय - छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ हो सकता है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है, उन्हें किसी जमीन से फायदा हो सकता है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।*
*स्वास्थ्य - कुछ मौसम जनित बीमारियों अथवा छोटी बीमारि हो सकती है।*

*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: तीन*

*सिंह - पॉजिटिव - आपको काफी हद तक हर प्रकार के मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान सकारात्मक बदलावों के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप इसके चलते पहले से अधिक अपना मन कार्य में बेहतर प्रदर्शन की ओर लगा पाएंगे। आज आप अपने सोचे हुये कामों को जल्दी पूरा कर लेंगे।*
*नेगेटिव - आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है | आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी बिगड़े हुए काम में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें।*
*लव - प्रेम में पड़े जातकों को इस समय कार्य से जुड़ी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, जिसके चलते आप अपने प्रेमी को ज़रूरी समय दे पाने में पूरी तरह असमर्थ होंगे। हालांकि आपका प्रेमी इस बात को समझेगा भी और आपको पूरी तरह सहयोग भी देंगे।*
*व्यवसाय - जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज उन्हें आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है| जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है*

*स्वास्थ्य - खान-पान पर संयम रखें अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है।*

*भाग्यशाली रंग: केसरी, *भाग्यशाली अंक: एक*
*कन्या - पॉजिटिव - पिता से आपके संबंधों में मधुरता आएगी और आप इस दौरान ज़रूरत पड़ने पर उन्हें हर संभव सहयोग भी करते दिखाई देंगे, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखी जाएगी। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुल सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है।*
*नेगेटिव - आज पैसों से जुड़े लेन-देन करने से आपको बचना होगा। किसी को बिना* *सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें। अनाथालय में बच्चों को कुछ भेंट करें, सारे काम अच्छे से होंगे। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं।*
*लव - प्रेम में पड़े जातकों को इस समय अच्छे फल मिलेंगे। आप अपने प्रियतम को अपने दोस्तों से मिलवा सकते हैं। इस दौरान संभावना है कि प्रेमी को आपकी पसंद-नापसंद जानने का मौका मिलेगा। आप उन्हें कोई उपहार भी देंगे जिसे पाकर उन्हें आप पर और अधिक प्यार आएगा।*
*व्यवसाय - जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, ऑफिस में आज उन्हें सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप किसी जमीन का सौदा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कोई अच्छा ग्राहक मिल सकता है।*
*स्वास्थ्य - किसी आर्थिक मुद्दे को लेकर या किसी विरोधी के कारण दिमागी तनाव भी रह सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य का कमजोर होना स्वाभाविक है, अत: पूर्व से इस बात को जानकर अपने स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए कार्य-व्यवहार करें।*

*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: छ*

*तुला - पॉजिटिव - आपको कई क्षेत्रों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी सुदूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इस यात्रा से आपको अच्छा लाभ भी होगा। परन्तु आपको ध्यान रखना होगा कि यात्रा पर निकलने से पहले सारे कागज़ात सही से रख लें अन्यथा आपका समय बर्बाद हो सकता है।*
*नेगेटिव - परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। क्रोध की अधिकता से परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। आफिस के कामों में कीई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य से काम करने की आवश्यकता है।*
*लव - आपका अपने प्रेमीजन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। जिसके परिणामस्वरूप आपका मन किसी भी कार्य में नहीं लगेगा और इससे आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी।*
*व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में आपको जूनियर्स का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी दूसरे के काम से भी फायदा हो सकता है। बिजनेस में कुछ करीबी लोग घर पर आयोजन में शामिल हो सकते हैं।*
*स्वास्थ्य - कोई बड़ी चिंता मन में न पालेम अन्यथा स्वयं को थका हारा अनुभव करने लगेंगे। स्वस्थ्य चिंतन से स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।*

*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: पांच*

*वृश्चिक - पॉजिटिव - जो लोग अभी तक बेरोज़गारी थे उन्हें शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।आप खुद को अपने लक्ष्य से जुड़ा हुआ पाएंगे। इस दौरान आपका मन कार्य स्थल पर अधिक लगेगा जिससे आप अपना 100 प्रतिशत योगदान कार्य में दे पाएंगे। शुक्र देव आपके निजी जीवन में भी खुशहाली लेकर आने वाले हैं।*
*नेगेटिव - कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहने से मन अशांत हो सकता है। व्यापार-धंधे में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिससे तनाव बढ़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखकर बेवजह के विवादों को टाल सकेंगे।*
*लव - प्रेम में पड़े जातकों के लिए ये समय तनाव पूर्ण रहने वाला है। निजी जीवन में चल रही तना-तनी आपके प्रेम जीवन में बाधा डालने का काम करेगी। इस दौरान प्रियतम बात-बात पर आपसे नाराज़ होता रहेगा, जिसकी वजह कभी आप होंगे तो कभी आपका स्वभाव।*
*व्यवसाय - आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा | इस राशि के जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उन्हें किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। आपको अपने किसी काम के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है|*
*स्वास्थ्य - खान-पान पर संयम रखें अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है।*

*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: दो*
*धनु - पॉजिटिव - सहकर्मी आपके काम की जमकर तारीफ़ करेंगे जिससे आपको अपने मनोबल में वृद्धि महसूस होगी। इस समय आपके शत्रु सक्रिय होने का प्रयास करेंगे लेकिन आप उनपर भी अपना दबदबा स्थापित कर पाने में सफल रहेंगे। आपको किसी भी प्रकार के निवेश से फायदा मिलेगा।*
*नेगेटिव - छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी क्योंकि इस समय उन्हें मिले-जुले परिणाम हासिल हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यता बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।*
*लव - प्रेम में पड़े जातक इस समय प्रेम का आनंद लेते दिखाई देंगे। यदि आप प्रियतम के साथ विवाह करना चाह रहे थे तो इस समय आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। सिंगल जातकों को अपने जीवनसाथी से मिलने का मौका मिलेगा या कोई खुद आपको विवाह का प्रस्ताव दे सकता है।*
*व्यवसाय - जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। आप किसी बड़ी कम्पनी से करार कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी।*
*स्वास्थ्य - आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं, लेकिन मौसम जनित बीमारियों से कभी कभार स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है।*

*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: एक*

*मकर - पॉजिटिव - आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विचार कर सकते हैं। धर्म की ओर भी आपका रुझान देखते ही बनेगा जिसके चलते आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आपके अधिकारी आपकी ओर आकर्षित होंगे जिसका लाभ भविष्य में आपको मिल सकता है।*
*नेगेटिव - संतान पक्ष अपनी किसी ज़िद के चलते आपको तकलीफ़ दे सकती है। इस समय आपकी वाणी में* *कड़वाहट आएगी और अहंकार में वृद्धि होगी जिसके चलते आप अपने किसी ख़ास को आहत कर सकते हैं। इसलिए जितना मुमकिन हो बोलने से पहले सही से सोच-विचार कर लें।*
*लव - इस समय आपको अपने प्रेमी * हर बात अच्छी लगेगी और आप उन्हें इम्प्रेस करने की हर मुमकिन कोशिश भी करते रहेंगे। वहीं वैवाहिक जातकों की बात करें तो आपके शादीशुदा जीवन में इस समय धन के अभाव के कारण कुछ परेशानियाँ आ सकती है।*
*व्यवसाय - आज आपके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें किसी प्ले में अच्छा रोल करने को मिल सकता है। आपको नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं |*
*स्वास्थ्य - बाधा, रूकावट, शारीरिक कमजोरी, स्वास्थ्य कारण तथा विरोधियों पर नियंत्रण या राहत मिलेगी।*

*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: नौ*

*कुंभ - पॉजिटिव *-आपको अपनी बहन से काम में सहयोग मिलेगा | इस राशि के जो छात्र पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं, उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं।*
*नेगेटिव - आपको थोड़ा नुक्सान उठाना पड़ सकता है। ये समय आपके लिए प्रतिकूल फल लेकर आएगा* *इसलिए आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको किसी भी तरह के लेन-देन को करने से बचना होगा अन्यथा धन से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।*
*लव - प्रेमीजन के साथ मधुर संबंध होने की संभावना पाई जाती है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो इस समय आपको उनसे मिलने का या घुमने फिरने का मौका मिल सकता है। आप उन्हें खुश रखने के लिए कोई अच्छा उपहार दे सकते हैं।*
*व्यवसाय - लोहे आदि का बिज़नेस करते हैं, उनके काम का विस्तार हो सकता है | इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, उनको बॉस से तारीफ मिल सकती है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन के भी चांस हैं।*
*स्वास्थ्य - किसी न किसी कारण मानसिक तनाव हो सकता है, महत्वपूर्ण कार्यों को टालने का प्रयास करें।*

*भाग्यशाली रंग: सिल्वर, *भाग्यशाली अंक: तीन*
*मीन - पॉजिटिव - आप मित्रों के साथ कही घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान आप उनपर दिल खोलकर खर्च भी करेंगे। पारिवारिक जीवन सही रहेगा लेकिन आपको समझने की ज़रूरत होगी कि परिवार को समय देना भी कई मायनों में बेहद ज़रूरी होता है।*
*नेगेटिव - अपने नज़रिए को दूसरों पर न थोपें- विवाद से बचने के लिए दूसरों की बातें भी ग़ौर से सुनें। काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। आफिस के कार्यों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों से बात करते समय संयम में रहें।*
*लव - प्रेमीजन के साथ अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। पहले से बनाई हुई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के साथ-साथ उनके साथ प्रेम व्यवहार भी अच्छा रखने का प्रयास करें।*
*व्यवसाय - आज के दिन बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। बैंक बैलेंस बढ़ेगा, लेकिन सामाजिक कार्यक्रम महंगा हो सकता है। उचित वित्तीय रिकॉर्ड बनाए रखें।*
*स्वास्थ्य - स्वास्थ्य में *कमी तथा विरोधियों के कारण परेशान करने के प्रयास हो सकते हैं। मौसम का भी स्वास्थ्य पर असर मिलेगा।*
*भाग्यशाली रंग: किरमजी, भाग्यशाली अंक: छ*



*जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं*

*अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।*

*आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।*

*शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30*

*शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,*


*शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052*

*ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु*

*शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी*

*कैसा रहेगा यह वर्ष*

*वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।*

*दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है*