जाने 5 अप्रैल 2020 का दैनिक राशिफल



_आज का हिंदू पंचांग पंडित विष्णु जोशी 7905156547_*🌞
⛅ *दल 2020*
⛅ *दिन - रविवार*
👉 *दिनाँक 5/4/2020*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - चैत्र*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - द्वादशी रात्रि 07:24 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
⛅ *नक्षत्र - मघा दोपहर 02:47 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
⛅ *योग - शूल सुबह 06:59 तक तत्पश्चातम वृद्धि*
⛅ *राहुकाल - शाम 05:08 से शाम 06:40 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:29*
⛅ *सूर्यास्त - 18:53*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - वामन-मदन द्वादशी, विष्णुदमनोत्सव, प्रदोष व्रत*
 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार द्वादशी और रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *अंनग त्रयोदशी* 🌷
🙏🏻 *06 अप्रैल 2020 सोमवार को अंनग त्रयोदशी के दिन व्रत करने से दाम्पत्य - प्रेम में वृद्धि होती है तथा पति - पुत्रादि का अखंड सुख प्राप्त होता है।*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *हनुमानजी प्रणाम मंत्र* 🌷
➡ *08 अप्रैल 2020 बुधवार को हनुमान जयंती है ।*
🙏🏻 *मैं जब भी कभी हनुमानजी की मूर्ति के सामने खड़ा होता हूँ तो यही बोलता हूं -*
🌷 *सुमिरि पवनसुत पावन नाम , अपने वश करि राखे राम ।*
🙏🏻 *हे हनुमानजी, आपने रामनाम का ऐसा तो सुमिरन किया कि रामजी को ही आपने अपने वश में कर लिया ।*
🌳 *आप भी कभी जाओ तो ये बोलना क्‍योंकि हनुमानजी को जप बहुत अच्‍छा लगता है । हनुमानजी के आगे कोई*
🙏🏻 *सिंदूर और चोला न चढ़ाये, नारियल न रखें तो हनुमानजी नाराज नहीं होंगे पर ये बोल दे कि हनुमानजी आपको भगवान का नाम कितना प्‍यारा लगता है ।*
🌷 *सुमिरि पवनसुत पावन नाम , अपने वश करि राखे राम । हनुमानजी राजी होंगे ।*
🙏🏻 *-
                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *हनुमान जयंती - दीप दान महिमा* 🌷
🙏🏻 *गेहूँ, तिल, उड़द, मूंग और चावल.. इन पाँचों के आटे से मिलाकर दिया बनाया जाये और वो जलाकर हनुमानजी के नाम से मंदिर में, पीपल या बड के पेड़ या घर में ही रखा जाये तो बड़ा शुभ माना जाता है |*
🌷 *इससे मनोरथो की सिद्धि होती है|* 🌷
🙏🏻 *भक्ति बढ़ाने की भावना से हनुमानजी की राम भक्ति सच्ची है तो मेरी भी मेरे अराध्य के चरणों में, मेरे सद्गुरु के चरणों में मेरी भक्ति सच्ची हो, दृढ हो | मेरा जीवन उपासनामय हो | मैं इच्छानिवृति का रास्ता कभी न छोडू, मैं गुरु की उपासना का रास्ता कभी न छोडू | मेरी भक्ति में दृढ़ता है इसलिए हनुमानजी की जयंती को हनुमान के नाम से पाँच अन्न का आटा मिलाकर अगर दीपक बनाया जाये और हनुमानजी के नाम से जलाया जाय तो बड़ा शुभ माना जाता है | सरसों का तेल के और घी का भी दिया कर सकते हैं |*
💥 *08 अप्रैल 2020 बुधवार को हनुमान जयंती है ।*
🙏🏻

                🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐
🙏🏻
*पंचक*
*17अप्रैल 2020 दोपहर 12.20 से*
*22अप्रैल 2020 दोपहर 1.17 तक*

*प्रदोष 5अप्रैल 2020*
*20अप्रैल 2020*

*अमावस्या*
*22अप्रैल 2020*

*पूर्णमासी*
*8अप्रैल 2020*

*मेष - पॉजिटिव - आपकी सोचने और समझने के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता अच्छी है। इसलिए आप आत्मविश्वास के साथ किसी भी कार्य को करें। आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। साहस और उत्साह से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्ति का योग बनाता है।*

*नेगेटिव - आपके सगे-संबंधियों से संबंध खराब होने की संभावना बन रही है। धन अचल संपत्ति प्राप्ति में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। किसी भी कार्य में सगे-संबंधियों को साथ में जोड़ना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है।*

*लव - प्रेम संबंध से आप संतुष्ट हो सकते हैं। आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपसी तालमेल बेहतर हो सकते हैं तथा हर तरह के विवाद समाप्त होकर एक नए जीवन की शुरुआत होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।*

*व्यवसाय - समय और परिस्थिति को देखते हुए कार्य करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास सफल होने में समय लग सकता है।*

*स्वास्थ्य - सेहत को लेकर आपको इस समय ध्यान रखने की ज़रुरत होगी।*

*भाग्यशाली रंग: आशमानी, भाग्यशाली अंक: 3*

*वृष- पॉजिटिव - करियर के दृष्टि से काफी अच्छा और उन्नति दायक होने की संभावना बन रही हैं। आपको घर में परिवार में सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। आपकी स्मरण शक्ति तीव्र रह सकती है। जिस किसी कार्य को सोच समझकर करते हैं उस कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है।*

*नेगेटिव - धन संचय करने में भी व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। तनावपूर्ण स्थितियों में प्रयास करना पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव उत्पन्न हो सकता है। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण स्थिति में हो सकता है।*

*लव - पारिवारिक विवाद के कारण हर तरह की मुश्किलें सामने आ सकते हैं।*

*व्यवसाय - पद पोजीशन प्राप्ति के दृष्टि से इस समय में लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसायिक दृष्टि से भी स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।*

*स्वास्थ्य - सेहत के नज़रिए से इस समय थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।*

*भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 8*

*मिथुन - पॉजिटिव - परिवार में सबके साथ मधुर संबंध होने की संभावना बन रही हैं। आपसी तालमेल अच्छा होने से घर परिवार का विकास अच्छा हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। घर परिवार में आपकी भूमिकाएं अहम हो सकती हैं।*

*नेगेटिव - ऐसा हो सकता है कि आपका मन विचलित होने से किसी कार्य में नुकसान होने की संभावना बन सकती हैं। वाणी दोष भी उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में सोची समझी रणनीति के तहत कार्य करने से आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।*

*लव - पारिवारिक कलह कलत्र होने से समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कामकाज के क्षेत्रों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए आपको अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाने का प्रयास आपके लिए बेहतर हो सकता है।*

*व्यवसाय - यदि आप अपने प्रेमी/प्रेमिका को बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहते हैं तो आपको इसे भी प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।*

*स्वास्थ्य - प्राइवेट पार्ट की शिकायत हो सकती है।*

*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3*

*कर्क - पॉजिटिव - परिवार के लोग आपसे कुछ अपेक्षाएं रख सकते हैं और उन अपेक्षाओं को पूरा करने में आप सफल भी हो सकते हैं। घर परिवार के प्रति परस्पर प्रेम अच्छा उन्नति प्राप्त करा सकता है। माता-पिता से संबंध तथा माता-पिता के स्वास्थ्य आदि के लिए अच्छा हो सकता है।*

*नेगेटिव - आप कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपको नुकसान हो। ऐसे में सावधानी रखते हुए किसी कार्य को करना फलदायक हो सकता है। स्थिरता और गंभीरता पूर्वक किसी भी कार्य को करें। जिससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना न पड़े।*

*लव - समय और परिस्थिति को देखते हुए मिलने जुलने का प्रयास करें। इस माह में दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां प्रतिकूल रहने वाली हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होने की संभावना कम पाई जाती है।*

*व्यवसाय - आपके जीवन में अर्थ लाभ करने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जिसे अमल करने पर आपको कामयाबी भी मिल सकती है।*

*स्वास्थ्य - इस समय आपको ऐढ़ियों, या फिर टाँग में किसी प्रकार की शिकायत हो सकती है।*

*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 4*

*सिंह - पॉजिटिव - पारिवारिक संतुलन भी बेहतर होने की संभावना बन रहे हैं। आपकी पहल से परिवार में कुछ अच्छी स्थितियां बन सकती हैं और सबके प्रति समभाव होने से कामकाज के क्षेत्रों में भी सबका सहयोग प्राप्त हो सकता है।*

*नेगेटिव - समय और परिस्थिति के साथ चलने से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। अपने सगे-संबंधियों के साथ सामान्य संबंध बनाए रखने का प्रयास करें तथा किसी भी तरह का धन का* *आदान-प्रदान करने से बचें।*

*लव - ससुराल पक्ष से संबंध खराब हो सकते हैं। अतः आप जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास आपके लिए बेहतर हो सकता है।*

*व्यवसाय - यदि आप नौकरी करते हैं और किसी कंपनी इत्यादि में अन्य तरह का कोई निवेश चाहते हैं तो उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर निवेश कर सकते हैं।*

*स्वास्थ्य - खेलते समय अपनी ऐढ़ियों का ध्यान रखें। क्योंकि यदि आपने इस संबंध कोई भी लापरवाही बरती तो समस्या बड़ी हो सकती है।*

*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8*

*कन्या - पॉजिटिव - साहस और पराक्रम के साथ साथ पद पोजीशन प्राप्ति का योग अच्छा बन रहा है। धन धान्य अचल संपत्ति तथा सगे-संबंधियों से संबंध अच्छा हो सकता है। भवन वाहन इत्यादि का योग अच्छा बन रहा है।*

*नेगेटिव - शत्रु पक्ष सामान्य स्थिति में रहने वाला है। इसलिए यदि इसी तरह के आपके घरेलू या व्यवसायिक अन्य तरह के किसी भी तरह का कोई विवाद चल रहा हो तो उसे आपसी सामंजस्य से समाप्त करने का प्रयास सफल हो सकता है।*

*लव - प्रेम संबंधों के लिए यह समय अनुकूल है। हालाँकि प्रेम के रिश्ते में अचानक से किसी प्रकार की समस्या आ सकती है। लेकिन आपके प्यार के रिश्ते पर उस समस्या का बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।*

*व्यवसाय - यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको अच्छी पोजीशन मिलने की संभावना बन रही हैं। यदि आप व्यवसाय में कार्यरत हैं तो व्यवसायिक दृष्टि से अच्छी उन्नति हो सकती है।*

*स्वास्थ्य - स्वास्थ्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है।*

*भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 2*

*तुला - पॉजिटिव - शत्रु पक्ष सामान्य स्थिति में रहेगा। यदि किसी तरह का कोई पारिवारिक विवाद हो तो इस समय में प्रयास करने से विवाद समाप्त हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं।*

*नेगेटिव - अपने जनों से विरोध झेलना पड़ सकता है। किसी को धन देने से बचने का प्रयास करें तथा किसी गलत संगति से दूर रहने का प्रयास आपको अच्छा फल प्राप्त करा सकता है। अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।*

*लव - जीवनसाथी के साथ मतभेद होने से पारिवारिक स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं तथा बाहर की यात्रा इत्यादि में भी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।*

*व्यवसाय - आज के दिन आपके लिए मानसिक अशांति उत्पन्न कर सकती है। इसलिए इन दिनों में किसी महत्वपूर्ण कार्यों को न करें। यह आपके लिए अच्छा हो सकता है।*

*स्वास्थ्य - स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक स्थिति हो सकती है।*

*भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 1*

*वृश्चिक - पॉजिटिव - संतान पक्ष और प्यार पक्ष सामान्य रूप में रहने वाला है। भवन वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त हो सकती है। यदि आप राजनीतिज्ञ हैं तो राजनीतिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।*

*नेगेटिव - भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थितियों में आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मानसिक अशांति तथा तनाव भी हो सकता है। ऐसे में अर्थ लाभ प्राप्ति के लिए उठाया गया कदम नुकसान दायक हो सकता है। इसलिए सोच समझकर कदम उठाएं।*
*लव - प्रेम संबंध को लेकर स्थितियां काफी मजबूत हो जिससे कि आगे का रिलेशन आपका काफी अच्छा रहे। इस समय में दांपत्य जीवन को लेकर तनाव पूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।*
*व्यवसाय - यदि आपको किसी तरह की सुख सुविधाएं चाहिए तो उसके लिए आपको बहुत सारे प्रयत्न करने पर सकते हैं। परंतु तनावपूर्ण स्थितियों में ही आपको धन अचल संपत्ति प्राप्ति का योग बन रहा है।*
*स्वास्थ्य - अनावश्यक स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है।*

*भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 6*

*धनु - पॉजिटिव - सामाजिक पकड़ मजबूत हो सकती है और राजनीतिक दृष्टि से लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप शिक्षार्थी हैं तो शिक्षा के दृष्टि से सफलता प्राप्त हो सकती हैं। माता-पिता का सहयोग तथा माता-पिता के प्रति अच्छा भाव हो सकता है।*

*नेगेटिव - जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त न होने से व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। इस समय में किसी भी कार्य का शुभारंभ करना नुकसान दायक हो सकता है। अतः इस समय में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करना वर्जित रहेगा।*

*लव - प्रेम संबंधों को लेकर भी अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। हो सके तो प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जुलने का प्रयास करें तथा बातचीत भी कम करें और एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रखें।*

*व्यवसाय - लाभ प्राप्त होने के अवसर प्राप्त होते हैं। इसलिए आप किसी भी तरह के चुनौतीपूर्ण कार्य को करने से पीछे न रहे। आर्थिक लाभ के दृष्टि से स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है।*

*स्वास्थ्य - अकारण किसी तरह की नई बीमारी भी उत्पन्न हो सकती है।*

*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक:1*


*मकर - पॉजिटिव - आप घर गाड़ी लेने का मन बना रहे हैं तो उसमें आपके माता-पिता का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है तथा माता-पिता से संबंध भी अच्छे हो सकते हैं। यदि आप राजनीतिज्ञ है तो राजनीतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना अच्छी बन रही है।*

*नेगेटिव - आर्थिक स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से धन लाभ प्राप्ति में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है या किसी तरह समस्या उत्पन्न हो सकती है। क्योंकि गुरु माह के अंतिम सप्ताह तक धनु राशि में शनि के साथ संचार कर रहा है जो आर्थिक रुप रूप से स्थितियां प्रतिकूल होने की संभावना बन रही हैं।*

*लव - स्थितियां अनुकूल होने की संभावना बन रही हैं। अतः प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने का प्रयास ही आपके लिए काफी अच्छा और उन्नति दायक हो सकता है।*

*व्यवसाय - आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। करियर के दृष्टि से धन अचल संपत्ति प्राप्ति का योग अच्छा बन रहा है।*

*स्वास्थ्य - स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।*

*भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 8*

*कुंभ - पॉजिटिव - आपको परिवार और मित्रो का अच्छा सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन सकती हैं। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।*

*नेगेटिव - यदि आप किसी कामकाज को लेकर कहीं निवेश इत्यादि का विचार बना रहे हैं तो आपको इंतजार करना चाहिए। यदि आप नौकरी करते हैं तो भी आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आपको इंतजार करना चाहिए।*

*लव - प्रेमीजन के आपसी संबंध खराब होने से एक दूसरे के साथ अलग रहने की भी संभावना हो सकती है।*

*व्यवसाय - यदि आप नौकरी करते हैं या व्यवसाय करते हैं तो आपको नौकरी या व्यवसाय से अच्छे धन उपार्जन होने की संभावना बन रही है। भाग्य भी आपका अच्छा साथ दे सकता है।*

*स्वास्थ्य - किसी तरह के सर्दी जुखाम खांसी बुखार इत्यादि वायरल फीवर हो सकता है।*

*भाग्यशाली रंग: किरमिजी, भाग्यशाली अंक: 2*

*मीन - पॉजिटिव - घर परिवार ने खुशियां उत्पन्न हो सकती हैं तथा कुछ शुभ मांगलिक कार्य भी संपन्न होने की संभावना बन सकती हैं। घरेलू कार्यों के साथ-साथ बाहर के कामकाज के क्षेत्रों में भी पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। माता-पिता से संबंध तथा माता-पिता का सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन रही है।*

*नेगेटिव - व्यवसायिक दृष्टि से आपको अभी सावधान रहना चाहिए। पैसों की लेन-देन में सावधानी रखना चाहिए। किसी तरह का अनावश्यक लेन-देन करने से बचे जिससे कि आपको आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े।*

*लव - प्रेम संबंध को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। क्योंकि बुद्ध वक्र है जिसके कारण प्रेम संबंध को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है।*

*व्यवसाय - आप संघर्षमय जीवन व्यतीत करने वाले व्यक्ति होते हैं। आपके जीवन में हर तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।*

*स्वास्थ्य - स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक स्थिति हो सकती है।*
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4*


*जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं*

*आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।*

*अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।*

*शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23*

*शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50*


*शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052*

*ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।* 

*शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम*

*कैसा रहेगा यह वर्ष*
*यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।*

*नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।*