मजदूरों की सुध ले हरियाणा सरकार : अनिल पाण्डेय आप


हरियाणा पूर्वांचल समाज व AAP हरियाणा नेता अनिल पाण्डेय का कहना है कोरोना संकट की इस घड़ी में पानीपत शहर व ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे  लाखों गरीब व पूर्वांचल मजदूर की तरफ हरियाणा सरकार का कोई ध्यान नहीं है। बल्कि सामाजिक संस्थायें व समाजसेवी नेता बढ़ चढ़ कर उन्हें दोनों टाइम खाना उपलब्ध करवा रही हैं। उनका कहना है कि पानीपत में कार्यरत पूर्वांचल कल्याण संघ, संयुक्त व्यापार मंडल समिति और एक प्रयास शोशल वेलफेयर सोसाइटी सहित अन्य संस्थायें भी गरीब व पूर्वांचल मजदूरों को भोजन उपलब्ध करवा रही हैं। अनिल पाण्डेय ने गरीबों व मजदूरों के लिए पानीपत में आये करोड़ो रूपये का राशन,सेनेटाइजर, मास्क इत्यादि न बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गरीबों व मजदूरों का हक लूटना बन्द करें। सरकार गरीब मजदूर का रहना,खाना व बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध कराए। इस संकट की घड़ी में जिस तरह दिल्ली सरकार 1 करोड़ लोगों को राशन दे रही है व 10 से 12  लाख लोगों को खाना उपलब्ध करवा रही है ठीक उसी प्रकार से हरियाणा सरकार को भी कदम उठाना चाहिये। यदि हरियाणा सरकार गरीबों व मजदूरों के लिए रहने व खाने की व्यवस्था नहीं मुहैया करा सकती तो खट्टर साहब को स्तीफा दे देना चाहिये।