नोएडा काँग्रेस ने राजीव गांधी रसोई द्वारा खाने का वितरण किया

रामजी पांडे/नोएडा में  उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के नेतृत्व में राजीव गांधी रसोई द्वारा लगातार जरूरतमंद गरीब लोगों को खाना वितरण किया जा रहा है रोजाना की तरह आज भी प्रदेश कैंप कार्यालय बीएचपी सेक्टर 70 नोएडा पर गरीब जरूरतमंद लोगों को खाना वितरण किया गया आज राजीव गांधी रसोई  द्वारा वितरण खाने का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख एवं प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश व महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन के द्वारा किया गया
 विदित चौधरी ने कहा ओमवीर यादव सहित सभी युवा कांग्रेस के साथियों का मैं धन्यवाद करता हूं की आदरणीय प्रियंका जी व राहुल जी के दिशा निर्देश पर गरीबों को राजीव गांधी रसोई द्वारा खाना वितरण किया जा रहा है
 महानगर अध्यक्ष साबुउद्दीन ने कहा मैं धन्यवाद करता हूं युवा कांग्रेस के साथियों का मैं वादा करता हूं कि आपके साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर गरीब मजदूर जरूरतमंद लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए उनकी जरूरत को पूरी करने के लिए हमेशा आप लोगों के साथ हैं प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा मैं सभी अतिथियों का धन्यवाद करता हूं और लगातार  राजीव गांधी रसोई द्वारा खाना वितरण किया जा रहा है जरूरतमंद लोगों के लिए सुचारू रूप से चलता रहेगा एवं हर जरूरतमंद की जरूरत को पूरी करने का कार्य युवा कांग्रेस के साथी करेंगे और हम जन्म से ज्यादा कर्म में विश्वास रखते हैं इसलिए कर्म कर रहे हैं इस मौके पर प्रदेश सचिव सनी नागर व प्रदेश सचिव मथुरा प्रसाद जी का भी लगातार योगदान राजीव गांधी रसोई में चल रहा है व सुबह से शाम तक सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं