कोरोना योद्धा को मिला सम्मान

सोनभद्र। रामा हॉस्पिटल उरमोरा राबर्ट्सगंज के प्रबन्धक सिद्धार्थ शकर मिश्रा को  कोरोना योद्धा, सेवा सम्मान पत्र एंव अंगवस्त्र देकर पूर्वांचल मीडिया क्लब के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार/अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय ने सम्मान पत्र देखर सम्मानित किये एंव सदर कोतवाली राबर्ट्सगंज में तैनात एस आई पद पर शिवानी मिश्रा को कोरोना योद्धा, सेवा सम्मान पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैंक ऑफ इण्डिया शाखा प्रबंधक राबर्ट्सगंज नीलेश पाण्डेय को उनके कार्य को देखते हुए कोरोना योद्धा सम्मान पत्र व अंगवस्त्रम देकर दहकती खबरे के मण्डल ब्योरो, वरिष्ठ पत्रकार चिन्ता पाण्डेय एंव पूर्वांचल मीडिया क्लब के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय ने सम्मानित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दहकती खबरें के प्रधान संपादक सिराज अहमद के निर्देशन पर विंध्याचल  मंडल मिर्जापुर के मंडल ब्यूरो आलोक पति तिवारी, पूर्वांचल मीडिया क्लब के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार/अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, सोनू तिवारी, ललन पाण्डेय, अनवर अंसारी, मोहमद साह फैसल उपस्थित रहे।