जाने कैसे करें विष्णु भगवान को प्रसन्न-के सी शर्मा




गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति की पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन पूजा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। गुरुवार के दिन पूजा करने के लिए पीले कपड़े पहनने चाहिए। पूजा में सभी चीजें पीले रंग की ही उपयोग में लानी चाहिए।

*पूजन विधि:-*

सुबह उठकर नहाने के बाद पीला कपड़ा पहनें। उसके बाद पीले फूल और गुड़ चने की दाल को एक साथ मिला कर प्रसाद बनाएं। इस प्रसाद को आप भगवान को अर्पण कर पूजा करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद आपके घर पर सदा बनाए रखेंगे।

गुरुवार की पूजा विधि-विधान के अनुसार की जानी चाहिए। बृहस्पति देव की पूजा पीली वस्तुएं, पीले फूल, चने की दाल, पीली मिठाई, पीले चावल आदि का भोग लगाकर की जाती है। केले के पेड़ के पास बैठ कर भगवान बृहस्पति की तस्वीर रखकर पूजा की जाती है। यह पूजा भगवान बृहस्पति देव की व्रत कथा पढ़ कर पूरी होती है।

गुरुवार को व्रत रखते हैं तो ऐसी चीजों का सेवन ना करें, जिनका इस्तेमाल पूजा में करते हैं। खासतौर से केले की पूजा की जाती है, इसलिए केला फल के रूप में इस दिन नहीं खाना चाहिए। पीली वस्तु दान करने से मन को शांति और घर में सुख आता है।

भगवान बृहस्पति देव की पूजा मात्र से आपके घर में गुरु का वास होता है। विष्णु जहां रहते हैं वहां माता लक्ष्मी भी रहती हैं।

 इसलिए गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें।