जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले,पॉजिटिव की संख्या हुई पाँच


सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिस एक व्यक्ति को पॉजिटिव मिला है वह अपने ससुराल गया था। उसके बेटे को भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। दोनो पहले से ही जिला अस्पताल में आइसोलेट हैं। आशंका जाहिर की जा रही है कि लोहरा को हॉट स्पॉट घोषित किया जा सकता है। इससे हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य महकमे में इसको लेकर हड़कंप की स्थिति मची हुई है जिले में पूर्व में तीन कोरोनो पॉजिटिव मिल चुके थे। अब दो और पॉजिटिव मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर 5 हो गई है। प्रशासन ने गांव के हर घर को सेनिटाइज कराने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव मधुपुर के झपरी टोला का है। प्रशासन गांव में बैरिकेटिंग कराने में जुट गया है।