उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

बदायूँ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह एवम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए मंगलवार को युवा कांग्रेस एवम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बच्चू मियाँ चौक पर एक दिवसीय सांकेतिक सत्याग्रह कर उपवास रखा उससे पूर्व उत्तर प्रदेस कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में शहर में लोगो को कोरोना वायरस के बचाव हेतु जगरूक कर लगातार 60वे दिन मास्क, साबुन, अल्पहार वितरण किया । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। ओमकार सिंह ने कहा कि सरकार ने बस मामले में फर्जी केस बनाकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बंद कर दिया है। उन्हें लखनऊ जेल के तन्हाई बैरक में रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ राजनीतिक द्वेष से कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां कामगार हज़ार किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर है। वहीं सत्ताधारी दल के लोग आंकड़े बताते में व्यस्त है। केंद्र सरकार अपनी एक वर्ष की उपलब्धि बयान कर रही है। देश की पूरी अवाम कोरोना से त्राहि माम कर रही है। अजय कुमार लल्लू पर राज्य में लौटना चाह रहे प्रवासी मजदूरों की मदद करने पर मामला दर्ज कर लिया गया और उन्हें जेल में डाल दिया गया जो आदित्यनाथ सरकार की ‘ज्यादती’ दिखाता है। उन्होंने कहा, ‘हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करते हैं कि हमारी उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को तत्काल रिहा किया जाए, जो केवल श्रमिकों की मदद कर रहे थे।’इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कांग्रेस ने पार्टी नेता और यूपी प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ दर्ज मामलों को झूठे और राजनीति से प्रेरित बताते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इन्‍हें वापस लेने और लल्‍लू को जेल से रिहा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू को 20 मई को दो बार गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पहली बार आगरा में कांग्रेस द्वारा मंगवाई गयी बसों को राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं देने पर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने के मामले में गिरफ्तार किया गया। आगरा की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी और छोड़ दिया। बाद में राज्य सरकार के साथ कांग्रेस के गतिरोध के सिलसिले में दर्ज दूसरे मामले में उन्हें लखनऊ पुलिस के एक दल ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी के मानकों का पालन भी किया। इस अवसर पर मुख्यरूप से विचार विभाग चेयरमैन रफत अली खान,वाइस चेयरमैन लाल मियाँ चौधरी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष एराज चौधरी, दिनेश गौड़, श्याम सिंह, अवधेश शर्मा, अरशान खान आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे