जनपद प्रभारी ब्रह्मस्वरूप सागर ने किया कांग्रेस की महारसोई का निरीक्षण एवम जिम्मेदारिया तय की

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने पूर्व में तय प्रांतीय आव्हान पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव  प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पूरे सूबे में सेवा कार्य का एक महाभियान के तहत जोगीपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय बदायूँ में संचालित महारसोई का उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रभारी बदायूँ कांग्रेस ब्रह्मस्वरूप सागर ने  निरक्षण किया गया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ब्रह्मस्वरूप सागर ने कहा कि योगी सरकार ने कांग्रेस के नेताओ पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजकर मजदूर विरोधी सरकार का परिचय दिया उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गरीब जरूरतमंदों को परिवहन के लिए 879 बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अनुरोध करने गए थे, यह सेवा कार्य था, आंदोलन नहीं। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने साजिश के तहत उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसी के साथ और भी कांग्रेसजनों पर पूरे प्रदेश में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस हर गरीब, मजदूर भाई-बहन की झोंपड़ी तक जाएगी। सरकार ने कांग्रेसियों को जरूरतमंदों की मदद करने से रोकने के लिए अजय कुमार लल्लू को जेल में डाल दिया हम सरकार को बता देना चाहते है कि ये सेवा कार्य आपके दवाब में जेल की धमकियों से रुकने वाला नही हम और मजबूती से जरूरतमन्दों के बीच जाकर सेवा भाव से मदद करेंगे एवम सहायता करेंगे और आगे इससे भी बड़े आयोजन किये जायेंगे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि सेवा कार्य उत्तर प्रदेश जनविरोधी सरकार को रास नहीं आया और फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज भेजने की मनोदशा दर्शाती है कि सरकार फर्जी मुकदमा दर्ज कर रही है। 6 जून 2020 से समस्त विधानसभा में जरूरतमंदों को राशन वितरण किया जा रहा है प्रत्येक दिन सेवा भाव सत्यग्रह महारसोइ बदायूँ जोगीपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय से 12 जून 2020 तक रोजाना समस्त विधानसभाओं में निगरानी कमेटी के सदस्यों की निगरानी में होगा इस अवसर पर साजिद अली, शैलेश पाठक, आज़म अली, शफ़ी अहमद, मोहम्मद यसब, अरबाज रज़ी, अकबर अहमद डंपी, फ़ज़ल, पंकज, दिनेश गौड़, अरुण पराशर, आशु बब्बर, जाहिद गाजी, महेश शर्मा, चंद्रप्रकाश आर्य, आदि कांग्रेसजन मौजूद