उद्योग व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के लिए संघर्ष करता रहेगा : विमल किशोर



जिला उद्योग व्यापार मंडल  के जिला अध्यक्ष विमल किशोर तथा महासचिव अनिल गुप्ता द्वारा प्रस्तावित करने पर उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल तथा कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल ने राई ब्लाक का उद्योग व्यापार मंडल  का अध्यक्ष प्रवीण कुमार व 
खरखोदा ब्लॉक का उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष कृष्ण गर्ग को नियुक्त किया तथा
जिला उद्योग व्यापार मंडल का प्रवक्ता मनोज जांगड़ा को नियुक्त किया है व जिले के मुख्य सलाहकार के तौर पर सतपाल अहलावत को नियुक्त किया

और दूसरी तरफ शहरी संगठन का विस्तार करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष तथा महासचिव अनिल गुप्ता ने सर्वसम्मति विभिन्न मार्किटो के भी उद्योग व्यापार मंडल के प्रधान नियुक्त किये जिनमें सुभाष चौक के प्रधान धीरज सपरा 
गोहाना रोड के प्रधान आशीष जैन 
एटलस रोड के प्रधान जय सैनी कच्चे क्वार्टर के प्रधान नरेश छाबड़ा 
गीता भवन मार्किट के प्रधान सतीश सरदाना को नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विमल किशोर तथा महासचिव अनिल गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाएं डालकर स्वागत किया तथा बधाई व शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हितों में निस्वार्थ सच्ची निष्ठा के साथ सदैव संघर्ष करने की बात कही और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल तथा जिला अध्यक्ष विमल किशोर व महासचिव अनिल गुप्ता का आभार प्रकट किया।