पेट्रोल,डीजल के दामो मे लगातार बढोत्तरी को लेकर आम आदमी पार्टी नोएडा का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

  आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के आह्वान पर आज 26 जून 2020 को पेट्रोल,डीजल के दामो मे लगातार वृध्दि से आम आदमी पर जो महँगाई की मार पड़ रही है इसी को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।।                     
            
           इसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के नेतृत्व में आज दोपहर 12 बजे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने मेन मार्केट हरौला,सेक्टर 5 नोएडा में रिक्शा चलाकर केंद्र सरकार की गलत नीतियो के विरुद्ध प्रदर्शन किया ।जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि इतिहास मे पहली बार डीजल का दाम पेट्रोल से अधिक हो गया |लेकिन केंद्र की सरकार कुम्भकरणीय नीद मे सो रही है उसको आम आदमी की कतई भी फिक्र नही है |    इसके अलावा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इमरान नम्बर दार व श्रमिक प्रकोष्ठ (श्रमिक विकास संगठन) SVS गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष रामजी पांडे ने भी अपना विरोध दर्ज कराया।                  
रामजी पांडे ने कहा कि यह सरकार तानाशाह हो चुकी है इशलिये उसे जनता का दुःख दर्द नही दिखता।
 जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने कहा कि पेट्रोल व डीजल को जी. एस. टी. के दायरे मे लाया जाये एवं मूल्यो  को कम कर आम जनमानस को तेल की बढ़ी हुई कीमतो से राहत दिलवाई जाय।आज के इस प्रदर्शन में यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी व यूथ विंग के जिलाध्यक्ष राहुल सेठ,नोएडा महानगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत व उपाध्यक्ष विक्की पंडित,राजेन्द्र तोमर,चिंटू, गौरव मेहरा,सुरेन्द्र भुरांडे सतीश आदि मौजूद थे