मेरे राम सेवा आश्रम में 1 कुंडीय यज्ञ का हुआ आयोजन

                                                                 उझानी:  मेरे राम सेवा आश्रम में 1 कुंडीय यज्ञ हुआ। आत्मीय परिजनों ने लोक कल्याणार्थ गायत्री मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की। यज्ञाचार्य  संत रवि महाराज ने वेद मंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि अपने संकल्पों को पूरा करने और जीवन का सार्थक बनाने के लिए गुरु के आदेशों को माने। गुरु ही जीवन को उत्कृष्ट और महान बनाता है। इस मौके पर अशोक सक्सेना, महावीर राघव, विष्णु गुप्ता, सत्येंद्र चौहान, मोहित प्रभाकर, गौरव माहेश्वरी, कालीचरण, राहुल सागर, देवेश गुलाटी, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।