गौतम बुध्द नगर में 24 घंटे में 84 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि 53 स्वस्थ हुए एक की मौत

गौतमबुद्ध नगर प्रशासन के लिए गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। बीते 24 घंटे में 84 लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 3940 हो गई है। जबकि 53 लोगों को स्वस्थ होने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। शुक्रवार को जिले में कोविड-19 के संक्रमण से 01 मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही महामारी से जिले में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। 

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान गौतमबुद्ध नगर में 84 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों को आंकड़ा 3940 पहुंच गया है। महामारी से शुक्रवार को एक और मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 38 पहुंच गया है। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन के लिए शुक्रवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। बीते 24 घंटे में 53 लोगों ने कोरोना को परास्त कर दिया। जिंदगी की जंग जीतने के बाद वे सभी अस्पताल से छुट्टी पाकर अपने घरों को चले गए। इसके साथ ही जिले में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 2931 हो गई है। जबकि 971 लोगों का इलाज अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है।

इस बीच कोविड-19 के के कारण जनपद गौतम बुद्ध नगर में लगाई धारा 144 व लॉकडाउन का उल्लघन कराने के लिए पुलिस ने 200 चेकिंग बिन्दुओ पर 24 घंटे बैरियर लगाकर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दो मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार को 5305 वाहनों की जांच की गयी और 2210  वाहनों का चालान काटा गया जबकि 8 वाहनों को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि 3,09,750 रूपया पुलिस ने जुर्माने के रूप में वसूला है।
पत्रकार विक्रम