उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए विनोद गर्ग को उपाध्यक्ष प्रवीण गोयल को कोषाध्यक्ष के साथ-साथ 6 और पदाधिकारी नियुक्त किए : विमल किशोर



 हरियाणा जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विमल किशोर तथा महासचिव अनिल गुप्ता द्वारा प्रस्तावित करने पर उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल तथा कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल ने विनोद गर्ग को जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गोयल को जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार को जिला सचिव जितेंद्र खतरेजा को शहरी उपाध्यक्ष राजेश कुमार को शहरी सचिव तथा जिला कार्यकारिणी में नवीन कुमार राजेश कुमार तथा पुनीत जैन को नियुक्त किया।

इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विमल किशोर तथा महासचिव अनिल गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाएं डालकर स्वागत किया तथा बधाई व शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हितों में निस्वार्थ सच्ची निष्ठा के साथ सदैव संघर्ष करने की बात कही और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल तथा जिला अध्यक्ष विमल किशोर व महासचिव अनिल गुप्ता का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर राजकुमार गुप्ता, कमल मित्तल,अमित गोयल,रोशनलाल गर्ग, धीरज सपडा, गुलशन वर्मा, अशोक कुमार,दीपक शर्मा,रवि बत्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे