नोएडा सेक्टर 8 झुग्गी बस्ती में दीदी की रसोई के माध्यम से सेनीटाइजर का छिड़काव एवं जरूरतमंद लोगों को मास्क सैनिटाइजर का वितरण किया गया-गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा, सामाजिक कार्यकर्ता रितु सिन्हा दीदी की रसोई के माध्यम से श्रमिक नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा के सहयोग से आज सेक्टर 8 नोएडा झुग्गी बस्ती में जरूरतमंद लोगों को मास्क व  सैनिटाइजर का वितरण किया गया। साथ ही मजदूर बस्ती में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया।

मास्क व सैनिटाइजर के वितरण और सेनेटाइजर  के छिड़काव में विशाल यादव, मनिदेव, शंभू पेंटर, मदन प्रसाद, भीखू प्रसाद रामसागर, विजय आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा।