जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का प्रथम बदायूँ आगमन

आज दिनाँक 31 जुलाई 2020 को पूर्व में तय कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के नवनियुक्त होने के बाद के प्रथम बार बदायूँ आगमन पर बिनावर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य आतिफ खान जख्मी द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष ओमकार सिंह एवम असरार अहमद का स्वागत किया गया एवम नवादा पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के समस्त युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया उसके उपरांत जोगीपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पीसीसी सदस्य गौरव सिंह राठौड़, जितेंद्र कश्यप इखलास हुसेन द्वारा स्वागत किया गया जिसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवम शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसमे मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर एवम विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद सहसवान हाजी नूरुद्दीन मौजूद रहे इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि एक महीने के अंदर बदायूँ जनपद की सभी न्यायपंचायतों पर बैठक करके कार्यकर्ताओं की राय से प्रदेश प्रभारी की सहमति से ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर दिए जाएंगे तथा जिला कमेटी भी कार्यकर्ताओं के राय से एवम प्रदेश प्रभारी की सहमति से नियुक्त कर दी जाएगी उन्होंने कहा कि आज से हर कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को अध्यक्ष समझे अगर किसी कार्यकर्ता पर किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होता है तो पूरी कांग्रेस मय ओमकार सिंह के पूरी कांग्रेस खड़ी नजर आएगी  इस अवसर शहर कांगेस अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी एवम वार्ड अध्यक्ष गठित करके शहर में आमजन की समस्याओं के लिए आंदोलन करेगी इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवम विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद सहसवान हाजी नूरुद्दीन ने कहा कि इतिहास में पहली बार बदायूँ जिले में कोई जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह को 4 बार जिलाध्यक्ष की कमान सौपी उनके लगन और कर्मठता को देखते हुए हाई कमान ने श्री ओमकार सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया एवम श्री ओमकार सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी जनता के हितों को लेकर संघर्ष करती नज़र आएगी इस अवसर पर पीसीसी सदस्य सुरेश राठौर, सोमेंद्र यादव, इखलास हुसेन, जितेंद्र कश्यप, अजहर अली, आशू बब्बर, मुसर्रफ, वीरपाल रोहित शर्मा, लाल मियाँ चौधरी, विचार विभाग चेयरमैन रफत अली खान, बाबू चौधरी, मोहम्मद, यशब, एराज चौधरी, बख्तियार, श्याम सिंह, राजकुमार, रामपाल, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे