उद्योग व्यापार मंडल गैर राजनीतिक परंतु कोई भी राजनैतिक व्यक्ति व्यापारी है तो परहेज नहीं : विमल किशोर


सोनीपत 25 जुलाई जिला उद्योग व्यापार मंडल सोनीपत द्वारा प्रेम नगर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।जिसमें जिला अध्यक्ष विमल किशोर व महासचिव अनिल गुप्ता की अनुशंसा पर हरियाणा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार मित्तल व कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल ने अमित बिंदल को उद्योग व्यापार मंडल सोनीपत का संरक्षक नियुक्त किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त संरक्षक अमित बिंदल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ रहे उद्योग व्यापार मंडल सोनीपत ने जो जिम्मेदारी सौपी है  मैं उस पर पूरा खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा 
अमित बिंदल ने कहा कि वेजनॉनवेज फास्ट फूड जूस मिठाई वाले दुकानदारों की प्रमुख मांग दुकान का समय रात 9:00 बजे तक करने की मांग को प्रशासन के संज्ञान में लाकर जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे उन्होंने माना कि वास्तव में खाने पीने की दुकानों का काम ही शाम को शुरू होता है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याओं का हल उद्योग व्यापार मंडल के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। हम एकजुट होकर किसी भी शोषण और अन्याय के विरुद्ध बड़ी ताकत बनकर मुकाबला करेंगे लेकिन सफलता तभी मिलेगी जब हम एकजुट होंगे। व्यापारी एकता को सर्वोपरि बताते हुए सभी को उद्योग व्यापार मंडल से जुड़ने की अपील करता हूं।बिंदल ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी तभी प्रशासन व सरकार व्यपारियों की बात सुनेगी।

नवनियुक्त संरक्षक अमित बिंदल ने उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल तथा कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल तथा सोनीपत जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विमल किशोर व महासचिव अनिल गुप्ता का आभार प्रकट किया

इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष तथा महासचिव अनिल गुप्ता ने नवनियुक्त संरक्षक अमिल बिंदल का फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया और बधाई तथा शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य सलाहकार सतपाल सिंह अहलावत जिला उपाध्यक्ष विनोद गर्ग  मुकेश कुमार  राकेश कुमार शहरी  उपाध्यक्ष जितेंद्र ख़तरेजा शहरी सचिव राजेश कुमार एटलस रोड के प्रधान जय सैनी राजेश मंगला  आदि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा सदस्य मौजूद रहे