लखीमपुर खीरी :कोरोना अपडेट

लखीमपुर खीरी 18 जुलाई 2020। अभी-अभी प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 158 रिपोर्ट प्राप्त हुई है जो सभी नेगेटिव है। इसके अतिरिक्त तीन पॉजिटिव अन्य लेबो से प्राप्त हुए हैं।

जिसमें पहला पॉजिटिव तहसील गोला के ग्राम हरैया का निवासी है। जिसकी प्राइवेट लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

दूसरा पॉजिटिव तहसील धौरहरा एवं ब्लॉक ईसानगर के ग्राम काजीपुर का निवासी है। जो कीमोथेरेपी कराने हेतु लखनऊ के शताब्दी हॉस्पिटल गया था। जहां इलाज से पूर्व उसका टेस्ट कराया गया और वह पॉजिटिव पाया गया।

तीसरी पॉजिटिव गर्भवती महिला तहसील निघासन के ग्राम पोस्ट व थाना तिकुनिया की निवासी है। आज ही अपने मायके जनपद बहराइच गई थी। जहां वहां जिला चिकित्सालय बहराइच में ट्रू नाट से पॉजिटिव पाई गई।

अतः इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 191 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार उपरांत 134 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए और वर्तमान में जनपद में कुल 57 एक्टिव पॉजिटिव केस है।