कारगिल विजय दिवस पर बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

बदायंू: प्रखर बाल संस्कारशाला की ओर से बिल्सी रोड स्थित गांव दबिहारी में कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सैनिकों को नमन किया गया। साथ ही बेटियों को आत्मरक्षा और आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। 
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाशक्ति भारतीय सैनिकों की शौर्य, पराक्रम और वीरगाथा से नई ऊर्जा, नई शक्ति और नई चुनौति का सामना करने की ताकत पाएं। बालिकाएं कठिनाईयों से न घबरायें, संघर्ष करें, स्वयं को सशक्त और समर्थ बनाएं। दृढ़ संकल्प और मजबूत इरादे से स्वर्णिम इतिहास रचें।
प्रज्ञा मंडल के सुखपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय सैनिक राष्ट्र का गौरव हैं। संयम, सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं। प्रतिभा सुविधा और संसाधनों की कमी नहीं देखती, परिश्रम से हीरे जैसी चमकती हंै। देश पर जब भी विपत्तियां आई हैं, सैनिकों के अदम्य साहस ने प्राणों की बाजी लगाकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है।
रवेंद्र शर्मा ने बच्चों की हौंसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि बालिकाएं ऊंचे आदर्श और लक्ष्य को पाएं। इस मौके पर प्रज्ञा शर्मा, प्रियंका शर्मा, सौम्या शर्मा, सुमन शर्मा, अंशु, पानदेवी आदि मौजूद रहीं।