NOIDA: श्रमिक कुंज में SVS ने डोर टू डोर चलाया सदस्यता अभियान

नोएडा कामिनी पांडे/श्रमिक विकास संगठनSVS ने अपने 21 दिवसीय सदस्यता अभियान के तहत श्रमिक कुंज मामूरा में डोर टू डोर अभियान चलाकर दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलवाई।

मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 66 स्थित श्रमिक कुंज में  आदमी पार्टी की श्रमिक विंग श्रमिक विकास संगठन ने श्रमिक आवास लाल फ्लेट के अध्यक्ष   सतीश चंद्र के नेतृत्व में डोर टू डोर सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें -पी के चौधरी,धर्म सिंह,सियाराम यादव,निरुपम घोष,अतुल पांडे,मिट्ठू झा,सोमवीर सिंह,चंद्रकांत यादव,मनोज शाह,भगवान सिंह,राजकुमार,तेजवीर चौहान आदि लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
 SVS के गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष रामजी पांडे के अनुसार श्रमिक विकास संगठन का यह सदस्यता अभियान आगामी 14 अगस्त तक जारी रहेगा।