RNI: आरएनआई पंजीकृत प्रकाशक को 31 अगस्त तक निर्धारित प्रारूप में वार्षिक विवरण प्रस्तुत करने के लिए खोला पोर्टल

सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने बताया कि पंजीकृत प्रकाशन के प्रकाशकों को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए वार्षिक विवरण दाखिल करने के लिए आरएनआई द्वारा ऑनलाइन पोर्टल खोला गया है। वार्षिक विवरण दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि आरएनआई ने ऐसे सभी प्रकाशनों की सूचियों को संकलित किया है जो पंजीकृत है लेकिन पिछले तीन वर्षों के दौरान वार्षिक विवरण को प्रस्तुत नहीं किया है। प्रकाशन के स्थान के आधार पर जिले से संबंधित ऐसे पंजीकृत प्रकाशनों की सूची उनके वर्तमान प्रकाशन और घोषणा की स्थिति की जांच करने और अधिनियम के अनिवार्य प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने में तथा अस्तित्व में नहीं होने वाले प्रकाशनों को निष्क्रिय करने में मदद मिलेगी।