प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पूनिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष मथुरिया के साथ किया ई-बुक का ऑनलाइन लोकार्पण

   सवाई माधोपुर @रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर भाजपा जिला कार्यालय पर कोविड-19 के दौरान भाजपा द्वारा जारी "सेवा ही संगठन" के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये जन-सेवा कार्यो तथा जन-जाग्रति अभियान की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डां सतीश पूनिया द्वारा आनलाइन एक साथ सभी  भाजपा जिला संगठन द्वारा बनायी गयी ई-बुक का भाजपा जिलाध्यक्ष डां भरत मथुरिया के साथ लोकार्पण किया गया।
जिसमें ई-बुक प्रभारी एवम जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन,जिला मिडिया प्रभारी दीन दयाल मथुरिया, आईटी संभाग प्रभारी ओम सुआलका,जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता,स.मा.शहर मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर,आईटी जिला संयोजक राम-लखन गुर्जर,श्रीमति मीरा सैनी,युवामोर्चा आईटी संयोजक मुरली पण्डित,राजेन्द्र चन्देल,वीरेन्द्र जैन,पंकज जैन,सतीश शर्मा आदि शामिल रहे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डां सतीश पूनिया ने स.मा.भाजपा जिला संगठन द्वारा तैयार ई-बुक का लोकार्पण करते समय बताया कि मेने स्वयं एक घंटे में पूरी ई-बुक का अवलोकन किया है,तथा स.मा. जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियों,पूर्व जनप्रतिनिधियो,जिला पदाधिकारियों, मण्डल पदाधिकारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वयं व भामाशाहो के सहयोग से अत्यन्त सराहनीय कार्य करने व जनजागृति के लिये जिलेभर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई का पात्र बताया।
लोकार्पण में आनलाइन विडियो कांफ्रेसिगं में भाजपा जिलाध्यक्ष डां भरत लाल मथुरिया को मौका मिलने पर डां मथुरिया ने अन्य राज्यों से स्थानिय श्रमिकों को वापस लाने,पीएम केयर फण्ड में अच्छी सम्मानजनक राशी पहुंचाने,जिलेभर में हजारों वंचितो को राशन तथा लाखों की तादाद मे भोजन पेकिट उपलब्ध कराने,मास्क बंटवाने, सेनेटाइजर बंटवाने में तन-मन-धन सहित बहुत अच्छा अभियान चलाने की जिलेभर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं तथा भामाशाहो की भूरी-भूरी प्रशसां की तथा समय-समय पर प्रदेश के दिशा-निर्देशों व मार्गदर्शन से ही यह सब संभव होना बताया।