जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त:कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष

 12 - 08 - 2020 :  भाद्रपद महीना लग गया है। भाद्रपद  कृष्ण पक्ष के षष्ठी को दाऊ बलराम जी और 
अष्टमी  रोहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण भगवान जी का जन्म हुआ था।
 इस दिन पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है।  इस बार जन्माष्टमी पर कृतिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा, 12-08-2020 को रात्रि पूजा का शुभ समय रात 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक है।
12 अगस्त को जन्माष्टमी मानना श्रेष्ठ है। मथुरा और द्वारिका में 12 अगस्त को जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

हर बार की तरह इस बार भी जन्माष्टमी दो दिन मनाई जा रही है। 

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक कर पंचामृत अर्पित करना चाहिए। 
माखन मिश्री का भोग लगाएं।
कृष्ण जन्म उत्सव का आनंद लें और हर्ष  उल्लास के साथ भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव मनाए उस परम परमात्मा की कृपा प्राप्त करें

सभी को कृष्ण जन्म उत्सव की बहुत सारी बधाइयां व बहुत सारी शुभकामनाएं
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
            🌷कथा ब्यास 🌷
ज्योतिषवास्तु  एवं कर्मकांड मर्मज्ञ 
🌹आचार्य प्राणनाथ मिश्रा 🌹
 नोएडा