श्रमिक विकास संगठन ने लखनऊ में चलाया जन जन ऑक्सीजन अभियान

उत्तर प्रदेश श्रमिक विकास संगठन SVS ने लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा में जन जन ऑक्सीजन अभियान चलाया जिसमे आम लोगो का ऑक्सीजन लेवल व पल्स चेक किया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार सरोजनी नगर के
बूथ नंबर 1और 2 सरोजनीनगर विधानसभा में अरविंद केजरीवाल के आह्वाहन एवं प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के दिशा निर्देश पर आज लखनऊ जिले की सरोजनी नगर विधानसभा के गांव फतेहगंज में श्रमिक विकास संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ब्रिजेश तिवारी  शिव कुमार  ( SVS लखनऊ जिला सचिव) के नेतृत्व में भरत लाल सोनी जी(SVS लखनऊ जिला उपाध्यक्ष),रोहित शर्मा (SVS कैंट विधानसभा), विनय शुक्ल जी,  आदि ने आक्सीमीटर अभियान में सहयोग किया व सुजीत कुमार जी को फतेहगंज गांव का ऑक्सीजन मित्र बनाया गया।