समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में फैला रोज चक्काजाम की दी चेतावनी

सवाई माधोपुर/ गंगापुर सिटी@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय के स्थानीय वार्ड नंबर 33 लाटा हाउस, गणेश मिल की महिलाओं ने काफी दिनों से नलों में आ रहे गंदे पानी को लेकर रोड़ पर जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने बताया कि कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद भी गंदे पानी की समस्या का समाधान अभी तक नहीं किया गया है। जिससे वार्डवासी गंदा पानी पीने को मजबूर है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। महिलाओं ने जलदाय विभाग को चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान अतिशीघ्र नहीं हुआ तो महिलाएं मुख्य सड़क मार्ग पर चक्का जाम करेंगी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सावित्री शर्मा के नेतृत्व में सविता रानी लाटा, कांता शर्मा, मिथिलेश गोयल, सरोज गुप्ता, सुनीता, मीना देवी, पुष्पा गुप्ता, सीता शर्मा, सीता गुप्ता, रजनी, बृजलाल, गायत्री शर्मा, गुड्डी देवी, मंजू,शारदा शर्मा, संजू, रचना गुप्ता एवं सतीश चंद्र शर्मा उपस्थित थे।