अब्दुल्लागंज स्थित श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्यों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया


उझानी (बदायंू): अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में प्रज्ञा मंडल द्वारा श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज अब्दुल्लागंज में शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्यों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को ‘‘ सर्वपल्ली डाॅ. राधाकृष्णन् ‘‘ सम्मान से विभूषित किया गया।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि गुरू व्यक्ति नहीं शक्ति होती है। शिक्षकों से मिले संस्कारों और दिव्य गुणों से जीवन उदात्त और महान बनता है। युवाशक्ति श्रेष्ठ चिंतन और पवित्र आचरण से गुरुजनों को नमन-वंदन करें। सेवा के संकल्प से संकल्पित होकर राष्ट्र निर्माण में जुटें।
श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से नूतन अभिनव उपलब्धियां मिलती हैं, सृजन का द्वार खुलता है। शिक्षक ही मानव जीवन की सुंदर कृति को अपने सृजनात्मक विचारों से सींचकर व्यक्तित्व को परिष्कृत करते हैं। 
शिक्षक अजब सिंह ने कहा कि बच्चे शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभा और योग्यता को निखारें और राष्ट्र को बुलंदियों तक पहुंचाएं। 
शिक्षिका शालिनी शर्मा ने कहा कि युवा विपत्तियों का सामना करें, चुनौतियों को स्वीकारें और लक्ष्य को पाएं। शिक्षिका रेनू शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के तप से संभावनाएं साकार होती हंै। 
प्रधानाचार्यों और शिक्षकों और शिक्षिकाओं को गायत्री मंत्र का पटका, युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य सद्साहित्य और सम्मान पत्र भेंट किया गया। नेमप्रकाश ने सभी का आभार किया। इस मौके पर जसवीर, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन संदीप कुमार किया।