अयोध्या पहुंची भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा:deepak tiwari

अयोध्या.भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने रामलला, हनुमानगढ़ी और कनक भवन में बजरंगबली व ठाकुरजी के दर्शन किए। इस मौके पर अक्षरा सिंह ने कहा कि अयोध्या आकर एक सुखद अनुभूति हो रही है। अब हर साल आने का प्रयास करूंगी। उन्होंने यूपी में बनने वाले फिल्म सिटी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि, फिल्म सिटी बनने से यूपी व बिहार के कलाकारों को काम मिलेगा। यह बहुत अच्छा काम हो रहा है।
सुशांत के साथ बहुत गलत हुआ
अक्षरा सिंह ने कहा कि बिहार वैसे भी कलाकारों की खान है। जहां से रोजाना एक कलाकार निकलता है। अक्षरा ने सुशांत सिंह की मौत पर दुख जाहिर किया। कहा कि वे बिहार के ही लड़के थे। उनके साथ बहुत बुरा हुआ। हमारी मांग उनकी मौत के मामले की जांच जल्द पूरी करने की है। उम्मीद है कि जल्द ही उनकी मौत का खुलासा होगा।
राम मंदिर के निर्माण से होगा यहां का विकास
भोजपुरी अभिनेत्री ने कहा पहली बार अयोध्या आईं हूं। राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। बहुत अच्छा लगा। भगवान रामजी का हनुमानगढ़ी का दर्शन किया, अब हर साल अयोध्या आने का प्रयास करूंगी। राम मंदिर के निर्माण से यहां का विकास होगा। जहां प्रदेश में कलाकारों को रोजगार का मौका मिलेगा तो यहां के लोगों को भी रोजगार का मौका मिलेगा।