एक और 'सुशांत':deepak tiwari

एक और 'सुशांत':deepak tiwari बिहार के रहने वाले एक्टर अक्षत की मुंबई में संदेहास्पद हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं है कि मुंबई में बिहार के एक और एक्टर अक्षत उत्कर्ष की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अक्षत की हत्या की गई है। उन्होंने मुंबई पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने परिजनों को अक्षत की मौत के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी की कॉपी भी नहीं दी। अक्षत मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह परिजन अक्षत के शव को विमान से लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से परिजन शव को मुजफ्फरपुर ले गए।
साथ रहने वाली लड़की ने फोन कर दी सूचना
अक्षत के मामा रंजू सिंह ने कहा कि पूरा मामला संदेहास्पद है। अक्षत ने रविवार रात पौने नौ बजे पिता विजयंत किशोर से बात की थी। उसी रात साढ़े 10 से 11 बजे के बीच उनकी मौत की सूचना मिली। अक्षत के साथ रह रही उनकी महिला मित्र स्नेहा चौहान ने परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। स्नेहा मूल रूप से नोयडा की रहने वाली है। स्नेहा ने अक्षत के फुफेरे भाई को फोन कर कहा था कि अक्षत ने फांसी लगा ली है।
कोई मोटे तैलिए से कैसे लगा सकता है फांसी
सूचना मिलने के बाद अक्षत के परिजन सोमवार को मुंबई गए। परिजनों के अनुसार फांसी लगाने के बाद अक्षत को गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था। जहां से गंभीर हालत देख उन्हें कूपर हॉस्पिटल भेज दिया गया। कूपर हॉस्पिटल में अक्षत की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि 6 फीट हाइट वाला अक्षय मोटे तौलिए से फंदा लगाकर कैसे मर सकता है? अक्षत ने आत्महत्या नहीं की है। उनकी हत्या की गई है।
प्राइवेट कंपनी में काम करने साथ एक्टिव भी कर रहे थे अक्षत
अक्षत दो साल से मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रह रहे थे। उन्होंने एमबीए किया था। मुंबई में प्राइवेट कंपनी में जॉब करने के साथ ही एक्टिंग भी कर रहे थे। आने वाले फिल्म 'लिट्टी चोखा' में उन्होंने रोल किया था।