पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री जसवंत सिंह जसोल के आकस्मिक निधन tap news india

सवाई माधोपुर/ गंगापुर सिटी@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा।जनता पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व में केंद्रीय रक्षा मंत्री रहे कर्नल जसवंत सिंह जसोल का लंबे समय से अस्वास्थ्य होने के कारण रविवार को आकस्मिक निधन हो गया । भाजपा शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल गंगापुर सिटी के पदाधिकारियों व समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने स्व.जसवंत सिंह जसोल के निधन को भारतीय जनता पार्टी संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि स्व.कर्नल भाजपा संगठन के एक कर्तव्यनिष्ठ व सच्चे कार्यकर्ता थे जिन्होंने  सरकार में मंत्री  रहकर जनता की सेवा की व संगठन में कार्यकर्त्ता के रूप में अनेक कार्य किये शोक व्यक्त करने वाले कार्यकर्ताओं में शहर मंडल अध्यक्ष वीरु पुजारी, जिला महामंत्री मनोज बंसल, उपाध्यक्ष राम सिंहखटाना ,शहर मंडल महामंत्री मिथिलेश व्यास ,अशोक गुप्ता कमालपुरा, गोपाल धामोनीया, चिरंजी लोधा, शिवदयाल जोशी, सूरजमल जाट, सुशील दीक्षित,पार्षद अशोक शर्मा, एडवोकेट नवीन शर्मा, कौशल बोहरा, पूर्व सभापति दीपक सिंघल, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, विनोद अटल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, ओमी कटारिया, भाजयुमो अध्यक्ष विष्णु कांत दीक्षित, जीतेंद्र उपाध्याय ,मनीष सिंघल,कमलेश महावर, नारायण महावर, पूर्व पार्षद भरत मीणा, एडवोकेट हिमांशु ,एडवोकेट घनश्याम, रामबाबू शर्मा और डॉ मुकेश व्यास, नरेश दुबे ,विजय बोहरा, मुकेश जांगिड़ सहित अन्य समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल है