नाबालिग दुष्कर्म मामला:10वें आरोपी वसीम पर पुलिस ने कसा शिकंजा

सवाई माधोपुर @ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिले से जुड़े हुए बहुचर्चित नाबालिग दुष्कर्म मामले में शनिवार को पुलिस को एक और कामयाबी हासिल हुई। आज सवाई माधोपुर पुलिस द्वारा 10वें आरोपी वसीम को  गिरफ्तार किया गया। सूरवाल निवासी वसीम खान  कब्रिस्तान के पास मछली की दुकान चलाता है। आरोपी वसीम खान ने बजरिया स्थित भारत गेस्ट हाउस में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था।वसीम को मुख्य आरोपी हीरालाल का परिचित बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी गेस्ट हाउस तक पीड़िता को वसीम के पास छोड़ने गया था, आज CID CB की विशेष टीम ने वसीम को बापर्दा कर गिरफ्तार किया। विशेष जांच टीम के सदस्य ओमप्रकाश सोलंकी ने  जानकरी देते हुए बताया कि एसपी अनिल कयाल के सुपरविजन में CID CB की टीम नाबालिक दुष्कर्म मामले में अनुसंधान कर रही है। अभी भी कई राज खुलने बाकी हैं।