इंदौर में 89 दिनों बाद संक्रमिताें का आंकड़ा 100 से कम आया 89 नए संक्रमित मिले अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों की हुई जांच deepak tiwari

इंदौर.इंदाैर में काेराेना काे लेकर राहतभरी खबराें का आना जारी है। तीन दिनाें तक लगातार माैत का आकड़ा शून्य आने के बाद शुक्रवार रात काे 89 दिनों बाद संक्रमिताें का आंकड़ा 100 से कम आया। देर रात 89 संक्रमित मिले, जबकि एक मरीज के मौत की पुष्टि हुई। इसके पहले 2 अगस्त को 91 और 3 अगस्त को एक ही दिन में 89 नए पाजीटिव निकले थे। एक और अच्छी बात यह भी है कि महीनों बाद एक्टिव मरीजाें की संख्या 3 हजार से कम हुई है। वहीं, सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज इसी महीने 1 अक्टूबर मिले थे। दिन दिन 495 नए मरीज मिले थे। साथ ही 6 मरीजों की जान भी गई थी। वहीं, अब तक 4 लाख से ज्यादा सैंपलों की जांच हो चुकी है।
शुक्रवार देर रात 4097 सैंपलाें की जांच रिपाेर्ट आई, जिसमें 3994 की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तक जिले में 4 लाख 3 हजार 741 सैंपलों की जांच हो चुकी है। इनमें 34042 संक्रमित मरीज मिले हैं। अब तक 30,531 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 682 मरीजों की जान जा चुकी है। अभी भी जिले में 2829 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 1 लाख 16 हजार 11 हो गई है। अक्टूबर महीने में अब तक 9463 पाजीटिव मरीज मिले हैं, जिसमें आखिरी छह दिनों में सिर्फ 725 ही नए पाॅजीटिव आए हैं। वहीं इस महीने अब तक 109 लोगों की जान गई है।
56 क्षेत्रों में मिले पॉजिटिव, स्कीम नंबर - 54 सबसे ज्यादा संक्रणित
देर रात 56 क्षेत्रों से संक्रमित सामने आए। इसमें स्कीम नंबर - 54 सबसे ज्यादा संक्रमित क्षेत्र रहा। यहां पर 9 पॉजिटिव मरीज मिले। इसके अलावा विजय नगर, स्कीम नंबर, 114 और 74 में 8, सुदामा नगर में 4, केंट एरिया महू में 4, कनाड़िया में 4, जूनी इंदौर में 3, बिलानी पार्क में 3, खजराना, गोयल विहार में 2, नेहरू नगर में 2, परदेशीपुरा में 2, बख्तावर रामनगर में 2, वसंत विहार कॉलोनी में 2, शिवधाम कॉलोनी में 2, शालीमार टाउनशिप में 2, सर्व सुविधा नगर में 2, तेजाजी नगर में 2 और आशीष नगर में दो मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 41 क्षेत्रों में 1-1 मरीज मिले हैं।