भूपेंद्र जादौन के नेतृत्व में अच्छा बीता एक साल

  आज 13 अक्टूबर 2020 को आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन व जिला महासचिव संजीव निगम ने एक वर्ष पूरे कर लिए है पिछले वर्ष आज ही के दिन प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने भूपेंद्र जादौन को गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष व संजीव निगम को जिला महासचिव का दायित्व दिया था।
         आज इन दोनों पदाधिकारियों को एक वर्ष पूरा करने पर  सेक्टर 18 नोएडा स्थित  पार्टी कार्यालय पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने पुष्पगुच्छ भेंटकर  स्वागत किया व बधाइयां दी।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई। उस अवसर पर जिलाध्यक्ष  भूपेंद्र जादौन ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है और किसी भी संगठन की ताकत उससे जुड़े हुए लोग ही होते जो पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते है और संगठन को आगे बढ़ाने में सहयोग करते है।

 जिला महासचिव संजीव निगम ने सभी साथियों को धन्यवाद दिया। स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी  व कोषाध्यक्ष यामीन अंसारी, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष मुकुल त्यागी,दादरी विधानसभा के प्रभारी हरदीप भाटी व अध्यक्ष सुमित भाटी,मुन्नू चौधरी व कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

संजीव निगम