आप नोएडा ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

 उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट सेक्टर 19 नोएडा कार्यालय के बाहर  जोरदार प्रदर्शन किया  और भारत के राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा कार्यालय को दिया।

              जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने प्रदर्शन में बोलते हुये कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज आम आदमी के दैनिक उपयोग की लगभग सभी आवश्यक वस्तुओं आलू,प्याज सहित तमाम सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं एक तरफ लोग कोरोना काल के आर्थिक संकट से आजीविका चलाने के लिये संघर्ष कर रहे है वहीँ पेट्रोल डीजल के अंतराष्ट्रीय बाजार में मूल्य कम होने के बाबजूद देश मे पेट्रोल डीजल के दाम कम नही हो रहे है जिसकी बजह से हर चीज के दाम बढ़े है और इससे आम आदमी के खाने-पीने की वस्तुओं तक के दाम इतने बढ़ गए हैं,कि इसमें सरकार का तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है | आम आदमी पार्टी का ये मानना है कि इन हालातों के जिम्मेदार मोदी सरकार द्वारा उठाये गए कुछ बेहद जनविरोधी कदम हैं |
                जिला महासचिव एवं पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने कहा कि हाल ही में पास हुआ कृषि बिल देश की पूरी कृषि अर्थव्यवस्था के लिए बेहद घातक है |  और पूंजीपतियों के माध्यम से बिकने वाली कृषि उपज आम उपभोक्ता तक बेहद महंगी हो कर पहुँच रही है | साफ़ दिखाई पड़ रहा है कि  केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों के लिए किसानों से सस्ते में अनाज, दाल और सब्जी आदि खरीद के जमा करके उसको बाजार में महंगे दामों में बेचने की खुली छूट दे रखी है ।जमाखोरी को खुली छूट देने वाले इस बिल को तत्काल वापस लिया जाये |
             प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालो में जिला उपाध्यक्ष परशुराम चौधरी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, नोएडा महानगर अध्यक्ष प्रशांत रावत,दादरी प्रभारी हरदीप भाटी तथा विधानसभा अध्यक्ष सुमित भाटी,जेवर विधानसभा अध्यक्ष अनिता चौधरी, संगठन मंत्री केशव उपाध्याय,जिला कार्यकारिणी  सदस्यों से राजेन्द्र तोमर,जयकिशन जायसवाल,मुन्नू चौधरी, एडवोकेट अमित भारद्वाज, ईसरहुल, फ़िरोज़ रहीमुद्दीन, पीयूष चौहान, रणधीर कुमार सिंह, धनंजय कुमार,धीरज सिंह,आनंद सिंह, अब्दुल अजीज, रमज़ान,इलियास खान,हरिओम आदि मौजूद रहे
  
संजीव निगम