deepak tiwari बिहार में पहले चरण में 71 में से 48 सीटों पर 50% से अधिक वोट पड़े वोंट

पहला चरण संपन्न:deepak tiwari 71 में से 48 सीटों पर 50% से अधिक वोट पड़े; जमुई में सबसे अधिक 57.41 प्रतिशत वोटिंग, मुंगेर में सबसे कम वोटिंग हुई
पटना.बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों पर हो रहा मतदान खत्म हो गया है। शाम पांच बजे तक के मतदान प्रतिशत के अनुसार 48 विधानसभा क्षेत्रों में पचास प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है। जमुई में सबसे अधिक 57.41 प्रतिशत वोट पड़े हैं तो सबसे कम वोटिंग वाला जिला मुंगेर (43.64) रहा है। इन 71 में से चार सीटों पर मतदान 3 बजे ख़त्म हो गया था, जबकि 26 सीटों पर शाम 4 बजे और 5 सीटों पर मतदान शाम 5 बजे ख़त्म हो गया। शेष बची 36 सीटों पर शाम 6 तक मतदान हुआ है।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया है। आज 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। जिन जिलों में मतदान हो रहा है, वे हैं - भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर (भभुआ), रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई। कुल 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 952 पुरुष और 114 महिलाएं हैं।