नीता अंबानी का अपनी बहुओं से प्‍यार देखते ही दिया मंहगा हार deepak tiwari


देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के 3 बच्चे हैं। ईशा, आकाश और अनंत अंबानी। आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता से हुई। वही अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट को डेट कर रहे है। कहा जा रहा है कि राधिका जल्द ही अंबानी परिवार की बहू बनने वाली है। चलिए इस पैकेज में हम आपको मुकेश अंबानी की दोनों बहुओं के बारे में बताते हैं।
मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता का जन्म साल 1990 को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ही की। श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। श्लोका अपने पिता की कंपनी में साल 2014 में रोजी ब्ल्यू फाउंडेशन की डायरेक्टर बनी, जो उनके पिता की कंपनी का ही एक भाग है। वे अपने बिजनेस के साथ‑साथ एक संस्था की को- फाउंडर भी है जिसका नाम ‘Con­nect for’ संस्था हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो श्लोका मेहता की नेट वर्थ 136 करोड़ है। श्लोका मेहता को ट्रैंवल करना और गाने सुनना बेहद पसंद है। श्लोका मेहता को शादी में उनकी सास नीता अंबानी ने दुनिया के सबसे महंगे हार में से एक गिफ्ट के रूप में दिया था। खबरों के मुताबिक, इस हार की कीमत 300 करोड़ रुपए है। नीता अंबानी अपनी बहू से बहुत प्यार करती हैं इसीलिए उन्होंने बेटे की शादी में कोई कमी नहीं छोड़ी। श्लोका और नीता अंबानी के बीच बहुत अच्छी बॉडिंग हैं।
राधिका मर्चेंट जल्द ही बनने वाली हैं अंबानी परिवार की बहू
अब बात करते हैं मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की। राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार के हर फंक्शन का हिस्सा बनती है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका लंबे समय से एक‑दूसरे को डेट कर रहे हैं। राधिका 24 साल की है। राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के कैथड्रियल एंड जॉन कॉनन स्कूल और इकोल मोन्डियल वर्ल्ड स्कूल से की है। उसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलीटिकल साइंस की पढ़ाई पूरी की। बताया जाता है कि राधिका मर्चेंट ने अपने करियर की शुरुआत केदार कंसलटेंट, देसाई एंड दिवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों से की। राधिका के पापा वीरेन मर्चेंट का खुद का एक्सपोर्ट इम्पोर्ट का बिजनेस है, साल 2002 मे विरेन ने Encore health ser­vices की स्थापना की और राधिका अपने ही पापा की कंपनी में बतौर डायरेक्टर काम करती है। राधिका ने अपनी एक फर्म भी शुरू की है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राधिका मर्चेंट की नेट वर्थ 15 करोड़ है। राधिका को घूमना और शॉपिंग करना बेहद पसंद है।
श्लोका-राधिका दोनों ही हैं एक‑दूसरे से अलग
नीता अंबानी को अपनी होने वाली बहू राधिका काफी पसंद है। कोई भी इवेंट हो नीता अंबानी राधिका को अपने साथ में ही रखती हैं। राधिका अभी से ही अंबानी परिवार में सदस्य की तरह रहती है। राधिका और श्लोका मेहता एक‑दूसरे से काफी अलग है। श्लोका बिल्कुल अपनी सास नीता अंबानी की तरह ही है। श्लोका को लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद है वही, राधिका अंबानी परिवार की बहू बनने से पहले ही काफी फेमस हो गई है। नीता अंबानी अपनी दोनों बहुओं को एक‑जैसा प्यार देती हैं।