NOIDA यूपी की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए SVS नोएडा ने निकाला कैंडिल मार्च

नोएडा। श्रमिक विकास  संगठन SVS नोएडा ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदगी की जंग हारने वाली हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सेक्टर 66 के श्रमिक कुंज में  कैंडिल मार्च निकाला । जिसमे श्रमिक विकास संगठन के नोएडा टीम के दर्जनों पदाधिकारी सामिल हुए इस कैंडिल मार्च में SVS के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष रामजी पांडे के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के साथियों ने बिटिया के लिए इंसाफ की गुहार लगाई। इस दौरान सभी ने जमकर नारेबाजी की। दिवंगत बेटी को सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। व सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

संगठन के गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष रामजी पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पूरे प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। जिस कारण आये दिन कोई न कोई घटना दिल दहला जाती है कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। दिवंगत बेटी का आनन फानन जबरन रात में ही दाह संस्कार कराना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। हैवानियत कर मानवता को शर्मसार करने वाले दरिंदो को फांसी की सजा दी जाए। 

श्रमिक विकास संगठन आप के जिला कार्यकारिणी सदस्य व ममुरा के अध्यक्ष  शतीस चन्द्र ने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर के नाम पर राजनीति करने वाले भूल गए कि नारी समाज के प्रति श्रीराम की सोच क्या थी। उन्होंने कहा कि राजभवन से एक दुखी महिला के निराश लौटने पर श्रीराम के वचन सत्ता के लोगों को नहीं पता है। नारी हमारी धर्म और संस्कृत का मुकुट है। इसका अपमान बर्दाश्त के काबिल नहीं है। 

  श्रमिक नेता पी के चौधरी ने कहा कि यूपी के रामराज्य इन बहसी दरिंदो का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वह किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने में जरा भी हिचकिचा नहीं रहे हैं। हाथरस की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए, जिससे कोई भी दोबारा ऐसा कृत्य करने की हिमाकत ना कर सके।
शतीस चन्द्र के अनुसार इस कैंडिक मार्च में आम आदमी पार्टी की श्रमिक इकाई श्रमिक विकास संगठन के 

 पी के चौधरी, धर्म सिंह,नितिन घोष,बबलू,तेजवीर सिंह,जय नरायन,सियाराम यादव,मनोज पाटिल ,अमन सिंह,साहिल चन्द्र,दिलीप,मनीष, मिट्ठू झा ,उमेश राठौर,अतुल पांडे,नंन्हे,दीपक आदि SVS पदाधिकारी मौजूद थे।