NOIDA:संजय सिंह के आगमन पर नोएड़ा में हुआ भव्य स्वागत किसान यूनियन व सामाजिक संगठनों के सैकड़ो लोग हुए आप मे शामिल

 आज शुक्रवार दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी के नोएडा पहुंचे।यहां पहुँचने पर सेक्टर 18 नोएडा पार्टी कार्यालय के बाहर गौतम बुद्ध नगर जिले के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने सैकड़ों पार्टी पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं के साथ सांसद संजय सिंह को पुष्पगुच्छ  देकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया उनके   हनुमान जी मूर्ति के पास आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में दिल्लीली के पूर्व विधायक नितिन त्यागी भी शामिल रहे
 भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के नोएडा महानगर अध्यक्ष राजेश उपाध्याय अपने सैकड़ो साथियो के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने पार्टी की टोपी पहनाकर सभी साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई एव पार्टी में  स्वागत किया।सदस्यता ग्रहण करने वालो में प्रमुख रूप से एस सी शर्मा, ब्रजमोहन, प्रीति उपाध्याय,रविंदर तोमर, राकेश राघव,संदीप उपाध्याय, रिंकू चौधरी, शैलेंद्र पुंडीर व रवि यादव आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

    इस अवसर पर संजय सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की  कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा चुकी है आये दिन प्रदेश के किसी न किसी जिले में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं सामने आती रहती है इस सरकार ने आपदा में भी अवसर तलाश कर लिया और ऑक्सीमीटर खरीद में भी जमकर घोटाला किया ।संजय सिंह ने आगे बोलते हुये कहा कि नोएडा दिल्ली से सटा हुआ शहर है यहाँ के लोग दिल्ली सरकार के कार्यो से भलीभांति परिचित है अब जाति की राजनीति नही चलेगी बल्कि सिर्फ काम से ही लोग सरकारों को चुनेंगे जैसा कि दिल्ली में लगातार तीसरी बार लोगो ने अरविंद केजरीवाल को चुन कर साबित कर दिया है दिल्ली सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा ,परिवहन व कई अन्य क्षेत्रों में एक मॉडल तैयार किया है

    पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि आम आदमी पार्टी के माध्यम से एक उम्मीद की कल्पना की जा सकती है कि आगे आने वाले समय मे उत्तर प्रदेश वासियों को भी दिल्ली जैसी सुविधाएं मिल सकती है।

       आज इस अवसर पर दिल्ली सरकार के पूर्व विधायक नितिन त्यागी,प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी विकास शर्मा ,यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी,प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हैदर,प्रदेश सचिव अंकुश चौधरी व नवाब सोनी,पस्थित रहे जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने सभी का धन्यवाद किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने किया।

    गौतमबुद्ध नगर से जिला उपाध्यक्ष अनिल चेंची,परशुराम चौधरी व कैलाश शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष पंडित उमेश गौतम, जिला प्रवक्ता ए के सिंह,यूथ विंग के जिलाध्यक्ष राहुल सेठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, चिकित्सा विंग के जिलाध्यक्ष डॉ बी पी सिंह, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष मुकुल त्यागी, नोएडा महानगर अध्यक्ष प्रशांत रावत, दादरी प्रभारी हरदीप भाटी,जेवर अध्यक्ष अनिता चौधरी,गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष के पी सिंह व पूर्व जिला महासचिव राकेश सिसोदिया, गाज़ियाबाद के जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी सहित कई  पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

संजीव निगम