इंदौर में कोरोना अलर्ट:194 नए पाॅजिटिव, 3 की मौत deepak tiwari

इंदौर.दिवाली के पहले लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी ने थोड़ी राहत दी थी। अब एक बार फिर से त्योहार बीतने के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। बुधवार को एक निजी लैब से मिली रिपोर्ट में शहर की बड़ी ज्वेलरी शॉप के 20 कर्मचारी कोराेना पॉजिटिव मिले। इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिले कर्मचारियों संपर्क में आए ग्राहकों व अन्य लोगों की सूची बनाई जा रही है। वहीं पूरे सेंटर को सैनिटाइज भी करवाया गया है।
मंगलवार रात 194 नए मरीज मिले। वहीं, 3 की मौत भी हुई। नवंबर के 17 दिनों में जहां 2841 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, 37 मौतें भी हुईं। एक्टिव मरीज की संख्या 2032 तक पहुंच गई है। देर रात 2274 टेस्ट सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिसमें से 2040 निगेटिव मिले। वहीं, अब तक कुल 1 लाख 46 हजार 183 रैपिड एंटीजन सैंपल लिए जा चुके हैं, जबकि अब तक 4 लाख 49 हजार हजार 919 टेस्ट किए जा चुके हैं। अब तक संक्रमित मिले 36055 मरीजों में से 34304 मरीज ठीक होकर लौट गए हैं, वहीं 719 की मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जडिया ने बताया कि निजी लैब में जांच करवाने पर ज्वेलरी शॉप के 20 कर्मचारियों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। मरीजों की सूची मिलने के बाद उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की सूची तैयार की जा रही है। इनमें किसी भी प्रकार के लक्षण पाए जाने पर जांच करवाई जाएगी। इसके अलावा उनके सेंटर को भी सैनिटाइज करवाया जा रहा है। त्योहार के दौरान उनके शॉप पर आए लोगों से लिस्ट या बिल के जरिए सूची बनाकर संपर्क किया जाएगा। सेंटर को पूरी तरह से सैनिटाइज कर वे इसे फिर से शुरू कर सकते हैं।
115 क्षेत्रों में मिले मरीज, सुखलिया सबसे संक्रमित क्षेत्र
मंगलवार रात 115 क्षेत्रों से मरीज सामने आए। इनमें सुखलिया सबसे संक्रमित क्षेत्र रहा यहां पर 9 मरीज मिले हैं। इसके अलावा विजयनगर, स्कीम नंबर 74 में 8, एमआईजी कॉलोनी में 6, चोइथराम अस्पताल में 6, तिलक नगर में 5, मल्हारगंज कैलाश मार्ग में 4, बाणगंगा में 4, श्री नगर एक्टेंशन में 4, महालक्ष्मी नगर में 4, त्रिवेणी कॉलोनी में 4, शांति निकेतन कॉलोनी में 4 और आरआर कैट कॉलोनी में 4 मरीज मिले हैं। वहीं, उषा नगर में 3, रेस क्रॉस रोड में 3, लुनियापुरा में 3, वल्लभ नगर में 3, स्कीम नंबर 114 में 3, वेंकटेश नगर में 3, सिमरोल रोड पर 3 मरीज मिले हैं। इसके अलावा अन्य इलाकों में एक या दो मरीज पाए गए हैं।