देश का सबसे बड़ा 24 इंच का संतरा:deepak tiwari

नागपुर में देश का सबसे बड़ा संतरा मिलने के दावा ऋतु मल्होत्रा नाम की ट्विटर यूजर ने किया है। उन्होंने संतरे की कुछ तस्वीरों को भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। ऋतु का दावा है कि यह संतरा उनके दोस्त के फार्म पर उगाया गया है।
रितु के मुताबिक, इस संतरे का आकार 24 इंच चौड़ा और 8 इंच ऊंचा है। वहीं, इसका वजन 1.425 किग्रा है। जांच में सामने आया है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अबतक का सबसे बड़ा संतरा उगाने का दावा 22 जनवरी 2006 में अमेरिका में किया गया था। उस संतरे का आकार 25 इंच था। यह संतरा पैट्रिक फील्डर नाम के शख्स के बगीचे में पैदा हुआ था।
इस संतरे की चौड़ाई तकरीबन 24 इंच है।इस संतरे की उंचाई 8 इंच है।इस संतरे का वजन 1.4 किलोग्राम है।