अब मजदूर कर्मचारी किसान करेंगे 26 नवम्बर, 2020 को देश का लाॅकडाउन प्रदर्शन कर सरकार को भेजा हड़ताल नोटिस-गंगेश्वर दत्त शर्मा tap news india

नोएडा, केन्द्र/प्रदेश सरकार की श्रमिक विरोधी, किसान विरोधी व जनविरोधी नीतियों व मजदूरों पर हमले, निजीकरण, निगमीकरण, असंगठित व घरेलू कामगारों, किसानों की बदहाली के खिलाफ श्रमिक संगठनों ने 26 नवम्बर, 2020 को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। उक्त आह्वान के तहत मंगलवार 3 नवम्बर, 2020 को मान्यता प्राप्त श्रमिक महासंघों का संयुक्त मंच जनपद-गौतमबुद्ध नगर के बैनर तले, मजदूरों/कर्मचारियों ने श्रम कार्यालय सेक्टर-3 नौएडा पर जोरदार प्रदर्शन कर केन्द्र व प्रदेश सरकार को मजदूरों की मांगों/समस्याओं का ज्ञापन/हड़ताल नोटिस उपश्रम आयुक्त श्री पी0के0 सिंह के माध्यम से दिया है।
प्रदर्शन के माध्यम से दिये गये ज्ञापन में सरकार से मांग किया गया है कि श्रम कानूनों में किये गये मजदूर विरोधी बदलावों को वापस लिया जाये और न्यूनतम वेतन में बढ़ोत्तरी सहित लम्बित विभिनन मांगों/समस्याओं का समाधान किया जाये। मांगें नहीं मानी गयी तो 26 नवम्बर 2020 को हड़ताल कर देश का चक्का जाम कर दिया जायेगा।
श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन को इन्टक नेता डाॅ0 के0पी0 ओझा, सन्तोष तिवारी, एटक नेता मौ0 नईम, हिन्द मजदूर सभा नेता आर0पी0 सिंह चैहान, हितेश झा, ऐक्टू नेता राममिलन सिंह, अमर सिंह, यू0टी0यू0सी0 नेता सुधीर त्यागी, सुभाष सी0आई0टी0यू0 नेता राम सागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, भरत डेंजर, रामस्वारथ, मुकेश राघव आदि ने सम्बोधित किया।