दिवाली में खुब खाया, अब पेट साफ करने के लिए पियें घर के बने ये जूस deepak tiwari

दिवाली के दिनों में हर घर में मीठा, तला, नमकीन पकवान बनते है, उनमें कई तरह के हानिकारक तत्व भी होते है, जिससे शरीर को नुकसान पहुंचता है। दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदुषण से भी शरीर को नुकसान पहुंचता है। इसलिए इन ज्यूस का सेवन करने से पेट साफ होता है और शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व दूर हो जाते है। 
आपका शरीर हमेशा स्वस्थ हो और आपकी त्वचा दमके। ऐसा करने के लिए आपको बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ती है। लेकिन दिवाली के बाद यदि इन ड्रिंक का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में सभी जरूरी तत्वों की पूर्ति हो जाएगी और विषाक्त तत्व स्वत: ही शरीर से बाहर निकल जाएंगे।
पालक का जूस
-पालक का जूस बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए बहुत ही अच्छा माध्यम है। यह आयरन से भरपूर होता है। इसलिए शरीर में खून की कमी को दूर करता है। पालक तासीर में गर्म होता है और ब्रोकली, टमाटर के साथ इसका जूस बनाकर लेने से यह एक पर्फेक्ट और हेल्दी बेव्रेज बन जाता है।
 
गाजर का जूस
-आपको गाजर और चुकंदर का जूस पीना चाहिए। इससे आपके शरीर को जरूरी मात्रा में बीटा-कैरोटीन, आयरन और मिनरल्स की प्राप्ति होगी।

बेरीज का जूस
-सर्दियों के मौसम में बेरीज भरपूर मात्रा में उपलब्ध होती हैं। बेरीज विटमिन-सी का प्राकृतिक सोर्स हैं। इसलिए इनके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, आड़ू इत्यादि का मिक्स जूस तैयार कराकर उसका सेवन कर सकते हैं।

अनार का जूस
-अनार का जूस किसी भी मौसम में पिया जाए, यह शरीर को लाभ ही पहुंचाता है। आयरन और विटमिन्स से भरपूर अनार शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने और रक्त को साफ करने का काम करता है। इसलिए इस जूस वीक के दौरान अनार के जूस का सेवन अवश्य करें।
संतरे का जूस
-संतरा विटमिन्स और मिनरल्स का महत्वपूर्ण सोर्स होता है। संतरे में विटमिन-ए, बी और सी मुख्य रूप से पाए जाते हैं। इसके साथ ही कैल्शियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व भी संतरे में पाए जाते हैं। आप दिन में एक बार संतरे के जूस का सेवन अवश्य करें।
 
मौसमी का जूस
-मौसमी विटमिन-सी और ऐंटिऑक्सीडेंट्स का मुख्य सोर्स है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करती है। बढ़े हुए प्रदूषण और कोरोना से बचाव में मौसमी का जूस आपकी मदद करेगा। ध्यान रखें कि मौसमी का जूस आपको दोपहर के समय ही पीना चाहिए।
कीवी जूस
-कीवी ऐंटिऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल होता है। इसलिए यह आपके शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखने में बहुत अधिक प्रभावी रहता है। इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए आप कीवी के जूस का सेवन करें।