यूपी में 2022 का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी tap news india

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले आम चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पाटियां अपना समीकरण बैठा रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने अपनी सियासत को यूपी में जमाने के लिए उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में लड़ेगी। इसका ऐलान अरविंद केजरीवाल ने किया है। उन्होंने कहा विकास के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्ट नेताओं की वजह से प्रदेश का विकास नहीं हो राह है। बता दें कि आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता में पूर्ण बहुमत की सरकार पर अब पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में एंट्री करने का फैसला लिया है।
इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लडऩे का ऐलान किया था। इसके लिए दलित समाज से आने वाले मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। आम आदमी पार्टी ने डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान और विधायक सुरेंद्र कुमार को सह प्रभारी बनाया है।