श्रद्धा व भक्तिपूर्वक मनाया गया भगवान पुष्पदंत का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव


सवाई माधोपुर 15 दिसम्बर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा जैन धर्म के 9वें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव मंगलवार 15 दिसम्बर को श्रद्धा-भक्तिपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के जिनालयों में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि शहर स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन सांवलियान मंदिर में रजत कलशों से जिनेन्द्र देव के अभिषेक एवं विश्व की सुख-समृद्धि व शांति की कामना के साथ शांतिधारा की गई। इसके उपरान्त अष्ट द्रव्यों से भगवान पुष्पदंत की विशेष पूजा-अर्चना कर जन्म व तप कल्याणकों के अध्र्य उत्साहपूर्वक समर्पित किये। इसी क्रम में शांतिनाथ विधान मंडल का भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच पूजन कर श्रद्धा पूर्वक मंडल पर अघ्र्य समर्पित कर महोत्सव के प्रति श्रद्धा व भक्ति प्रकट की। विधान पूजन से पूर्व मांगलिक क्रियाओं के साथ मंडल पर मंगल कलशों एवं मंगल दीपकों की विधिवत स्थापना की गई।

इस मौके पर शहर स्थित पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मुदायमी मंदिर के तत्वार्थसूत्रवाचक अशोक बड़जात्या ने रोजमर्रा की जिंदगी में अहिंसामयी धर्म का पालन करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सुरेन्द्र पहाड़िया, अरूण बज, अंकित पहाड़िया, मैना बज, विमला पहाड़िया, लाड़बाई चैधरी, शांति पहाड़िया व सरोज बज सहित समाज के अनेक महिला-पुरूष मौजूद थे।