गंगापुर के प्राचार्य डॉ. एस.पी.मेहरा क्रिस फ्रीमैन विशिष्ट वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित

सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा । पर्यावरण व पक्षी वैज्ञानिक अग्रवाल कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपी मेहरा को क्रिश फ्रीमैन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। महाविद्यालय सचिव गंगा प्रसाद गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय बहु-विषयक शोध प्रतिष्ठान द्वारा संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में सतत विकास लक्ष्यों के उच्च गुणवत्ता शिक्षा लक्ष्य पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबीनार में डॉक्टर सत्य प्रकाश मेहरा को पर्यावरण  विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा में दिए गए योगदान हेतु  क्रिसफ्रीमैन विशिष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस पुरस्कार के लिए पर्यावरण विज्ञान में वैज्ञानिक शोध कार्य करने एवं पर्यावरण संरक्षण कार्य में आमजन को जोड़कर सतत जीविकोपार्जन हेतु अनेक विशिष्ट मॉडल का निर्माण करने के लिए इंटरनेशनल मल्टीडिसीप्लिनरी रिसर्च फाउंडेशन के द्वारा डॉक्टर एसपी मेहरा का चयन किया गया। प्राचार्य ने सत्र 2020- 21 के आरंभ से ही सतत विकास लक्ष्यों के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की इसमें संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों में से 4 उत्कृष्ट शिक्षा तथा लक्ष्य 5 जेंडर समानता की पूर्ति हेतु क्रियान्वयन करने की शुरुआत कर दी आगामी सत्र हेतु हाइब्रिड मॉडल के द्वारा नारी शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु तैयारी कर अग्रवाल कन्या महाविद्यालय को साथ लिया है ।हाल ही में अग्रवाल कन्या महाविद्यालय ने संयुक्त राष्ट्र के मेजर ग्रुप ऑफ चिल्ड्रन एंड यूथ की सदस्यता भी ग्रहण करके अपनी छात्राओं को सीधे ही अंतरराष्ट्रीय मंचों से जोड़ दिया है । डॉक्टर मेहरा को पर्यावरण संरक्षण कार्य हेतु पूर्व में भी अनेक पुरस्कारों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।