उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी tap news india

 रामजी पाांडे/आज आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर ने सेक्टर 15 स्थित राज हॉस्पिटल में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसे जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन व प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव में संबोधित किया।उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी इसकी तैयारियों में जुट गयी है| ज़िले के समस्त पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने इस घोषणा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद दिया।  

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा की उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आई उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है पर अब ये तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी| अब उत्तर प्रदेश में भी बिजली-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार आदि मुद्दों पर बात होगी। आम आदमी पार्टी जिसके दिल्ली विकास मॉडल को दुनिया ने सराहा है हम वही मॉडल उत्तर प्रदेश में भी लागू  करेंगे|  
 
उन्होंने कहा की ख़ुशी हो रही है ये देख कर की सिर्फ हमारी चुनावी रण में उतरने के एलान से ही आदित्यनाथ सरकार के मंत्री स्कूल और हॉस्पिटल जैसे मुद्दों पर बात करने लगे है| 

प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया ने आदित्यनाथ सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को  सहर्ष स्वीकार कर लिया है| वह आगामी २२दिसंबर को लखनऊ आ रहे  है| हम सिद्धार्थ नाथ सिंह जी से अनुरोध करते है की अपनी सुविधानुसार बहस का समय और स्थान निर्धारित कर बता दे| इस मामले में खुली बहस से अब उनको  इससे पीछे नहीं हटना चाहिए| प्रदेश और देश को पता चलना ही चाहिए कि किसका शिक्षा और स्वास्थ का मॉडल  बेहतर है और किसके दावे खोखले है|

उन्होंने कहा की पार्टी प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाती है कि उत्तर प्रदेश को वही सब सुविधाएं मिलेंगी जो दिल्ली की जनता को मिलती है। मुफ्त बिजली मुफ्त पानी मुफ्त शिक्षा मुफ्त चिकित्सा और २४ घंटे बिजली, मुफ्त पानी, मोहल्ला क्लिनिक, चमचमाते सरकारी स्कूल, महिला सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर कैमरा और रोजगार जैसे तमाम बुनियांदी सुविधाओं पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक़ है|

    इस मौके पर जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम,जिला कोषाध्यक्ष पंडित उमेश गौतम, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ बी पी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी,डॉ कपिल त्यागी,डॉ अनूप गुप्ता मौजूद श्रीकांत वैद्य,मुन्नू चौधरी मौजूद रहे।

संजीव निगम